✕

होम / टेक / WhatsApp पर आया नया फीचर! अब मिस नहीं होंगे पसंदीदा और जरूरी लोगों के कॉल, चैट्स

WhatsApp पर आया नया फीचर! अब मिस नहीं होंगे पसंदीदा और जरूरी लोगों के कॉल, चैट्स

WhatsApp पर कॉलिंग और मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर आया है. ये फीचर आपके पसंदीदा और जरूरी कॉल, मैसेज को मिस नहीं होने देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

व्हाट्सऐप (WhatsApp) लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स रोलआउट कर रहा है. इससे यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस भी बेहतर हो रहा है. इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप पर फेवरेट कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट तैयार करने के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया गया है. अगर आपको ये फीचर नहीं मिला है, तो आपको व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा. वही, इसके बाद भी फीचर नहीं मिलता, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि व्हाट्सऐप की ओर से चरणबद्ध तरीके से इस फीचर को रोलआउट किया जा रहा है. तो आइए जानते हैं इस फीचर में क्या खास है?

रोलआउट हुआ Add To Favorites फीचर
अब आप व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर अपने पसंदीदा लोगों की लिस्ट तैयार कर पाएंगे. दरअसल व्हाट्सऐप की ओर से फेवरेट्स फिल्टर (favorites filter) को व्हाट्सऐप यूजर के लिए रोलआउट कर दिया है. इस फीचर को 16 जुलाई 2024 को रोलआउट कर दिया गया है, जिसे जल्द ही सभी देशों में रोलआउट कर दिया जाएगा. 

पसंदीदा चैट और कॉल्स को कर पाएंगे सर्च
इस फीचर की मदद से आपके दोस्त, रिश्तेदारों और ऑफिशियल लोगों के मैसेज और चैट मिस नहीं होंगे. आ अपने पसंदीदा लोगों की चैट और कॉल्स को आसानी से सर्च कर पाएंगे. इस फीचर की मदद से आप अपने पसंदीदा लोगों की चैट्स और कॉल्स को टॉप चैट विंडो में पिन कर पाएंगे. यह फोन के स्पीड डॉयल जैसा फीचर है.

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
1. सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा.
2. इसके बाद व्हाट्सऐप Settings ऑप्शन में जाना होगा.
3. फिर आपको Favorits ऑप्शन दिखेगा, जिस पर टैप करना होगा.
4. इसके बाद आपको Add to favorites पर क्लिक करना होगा.
5. यूजर्स चाहें, तो अपनी फेवरेट लिस्ट को किसी भी समय रिआर्डर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-itel लाया रंग बदलने वाला 5G फोन, कीमत भी कम, डिस्प्ले टूटी, तो फ्री में होगी रिप्लेस

कॉल, मैसेज आने पर मिलेगा नोटिफिकेशन 
व्हाट्सऐप के फेवरेट चैट और कॉल फिल्टर की मदद से आप अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर या फिर जरूरी कॉन्टैक्ट्स की चैट और कॉल लिस्ट बना पाएंगे. ऐसे में जब कॉल और मैसेज आएगा, तो उसका नोटिफिकेशन सबसे पहले मिलेगा.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago