होम / टेक / मोटोरोला ने 11 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च किया स्मार्टफोन, सभी फीचर्स महंगे फोन वाले

मोटोरोला ने 11 हजार रुपये से भी कम में लॉन्च किया स्मार्टफोन, सभी फीचर्स महंगे फोन वाले

फीचर की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा है, जिसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 2 MP का सेकेंडरी कैमरा है. इसके अलावा 8 MP का फ्रंट कैमरा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: मोटोरोला ने शुक्रवार को एक बजट स्मार्टफोन Moto e32 लॉन्च किया, जिसकी कीमत 11,000 रुपये से भी कम है, पर फीचर 20,000 रुपये फोन वाला है. मोटोरोला के इस नए किफायती स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 10,499 रुपये है. इसका डिजाइन इतना प्रीमियम है कि देखने में यह फोन कहीं से भी इतना सस्ता नहीं लगता.

50 MP का कैमरा
फीचर की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा है, जिसमें 50 MP का प्राइमरी कैमरा और 2 MP का सेकेंडरी कैमरा है. इसके अलावा 8 MP का फ्रंट कैमरा है. इस फोन के रियर कैमरा में 7 शूटिंग मोड दिए गए हैं, जबकि फ्रंट कैमरा में 6 शूटिंग मोड दिए गए हैं. फेस ब्यूटी वाला AI फीचर फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में दिया गया है.

इंटरनल मेमोरी
इस फोन को 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है. मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है. इसमें Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है. इस फोन को अनलॉक करने के लिए साइड फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.

दमदार बैटरी
मोटोरोला के इस नए बजट स्मार्टफोन में 5000 mAH की बैटरी है. इसे चार्ज करने के लिए आपको 10W का टाइप C चार्जर भी दिया जाएगा, जो बॉक्स के अंदर रहेगा. यह स्मार्टफोन 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें तेज 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है. इस फोन का वजन सिर्फ 185 ग्राम है. जहां तक ऑडियो की बात है तो इसमें सिंगल स्पीकर है. इसके साथ-साथ FM रेडियो भी दिया गया है.

नेटवर्क कनेक्टिविटी
नेटवर्क कनेक्टिविटी के मामले में आपको थोड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि यह नया किफायती स्मार्टफोन 5G को सपोर्ट नहीं करेगा, पर 4G को अच्छी तरह सपोर्ट करेगा. इसमें 3 स्लॉट दिए गए हैं, जिसमें 2 स्लॉट नैनो सिम के लिए है और 1 स्लॉट माइक्रो एसडी कार्ड के लिए है.

कहां से खरीद सकते हैं
Moto e32 को आप फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 10,499 रुपये में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन दो कलर वैरिएंट इको ब्लैक और आर्कटिक ब्लू में आता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago