✕

होम / टेक / 5 साल OS अपग्रेड के साथ लॉन्च होगा Motorola Edge 50 Neo, जानिए कितनी होगी कीमत?

5 साल OS अपग्रेड के साथ लॉन्च होगा Motorola Edge 50 Neo, जानिए कितनी होगी कीमत?

Motorola भारत में इसी महीने अपना पहला 5 साल एंड्रायड OS अपडेट के साथ आने वाले स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Neo को लॉन्च करने वाली है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो 5 साल के एंड्रायड अपडेट के साथ आता हो, तो जल्द ही उसे खरीद पाएंगे. दरअसल, मोटोरोला भारत में अपना पहला 5 साल के एंड्रायड OS अपडेट के साथ आने वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. बता दें, Motorola ने अब तक अपने बेस्ट से बेस्ट एंड्रॉयड फोन के लिए भी तीन साल का ओएस अपडेट और चार साल का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर किया है, लेकिन अब कंपनी पूरे पांच साल के ओएस अपग्रेड के साथ अपना पहला स्मार्टफोन पेश करने वाली है. तो चलिए जानते हैं ये नया फोन कब लॉन्च हो रहा है और इसकी कीमत क्या होगी?

16 सितंबर को लॉन्च होगा स्मार्टफोन
मोटोरोला ने जानकारी दी है कि Motorola Edge 50 Neo फोन 16 सितंबर 2024 को भारत में लॉन्च होगा, ये फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट भी हो चुका है. फोन की फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में यह भी लिखा है कि हैंडसेट पांच साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा. मोटोरोला पहली बार इतना लंबा अपडेट अपने फ्लैगशिप फोन की बजाय मिड-रेंज स्मार्टफोन में देने जा रही है. बता दें कि मोटो के सस्ते फोन को अक्सर केवल दो एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपग्रेड मिलते हैं.

इतनी होगी कीमत

इस समार्टफोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये हो सकती है. कंपनी के अनुसार फोन के लिए यूजर्स को नॉटिकल ब्लू, लैटे, ग्रिसेल और पोइंसियाना जैसे चल कलर ऑप्शन मिल जाएंगे. इस स्मार्टफोन को लेकर फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है.

Motorola Edge 50 Neo में मिलेंगे ये फीचर्स

1. फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के अनुसार मोटोरोला के इस फोन में 6.4 इंच P-OLED डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट 120Hz मिलेगा. वहीं, फोन Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होगा. 

2. स्मार्टफोन में 8जीबी रैम+ 256जीबी स्टोरेज मिलेगा. 

3. कंपनी ने कंफर्म किया है कि डिवाइस में वेगन लेदर फिनिश डिजाइन देखने को मिलेगा। यह फोन मिलिट्री ग्रेड IP68 MIL810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड रेटिंग के साथ आएगा.

3. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का LYT-700C प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा. इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.

4. फोन की बैटरी 4310mAh की होगी, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग व 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा.

5. फोन में एआई स्टाइल सिंक और एआई मैजिक कैनवस जैसी सुविधाएं वॉलपेपर और इमेज बनाने में मदद करेंगी। यह डुअल सिम 5जी, वाईफाई 6ई, ब्लूटूथ 5.3, पानी और जैसे फीचर्स से लैस होगा.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago