होम / टेक / सबसे पहले सेमीकंडक्टर प्लांट लगाना चाहती है Micron, डेट का कर दिया ऐलान

सबसे पहले सेमीकंडक्टर प्लांट लगाना चाहती है Micron, डेट का कर दिया ऐलान

वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स के सेमीकंडक्टर प्लांट का कामकाज कब शुरू होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है. वहीं, माइक्रोन टेक्नोलॉजी अगस्त से प्लांट पर काम शुरू कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी (Micron Technology) भारत में सबसे पहले सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की तैयारी में है. कंपनी वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स लिमिटेड से पहले बाजी मारना चाहती है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो माइक्रोन टेक्नोलॉजी का सेमीकंडक्टर एसेंबली प्लांट लगाने का काम अगस्त में ही शुरू हो जाएगा और अगले साल से माइक्रोचिप का उत्पादन भी होने लगेगा. कंपनी इस प्लांट पर 2.75 अरब डॉलर का निवेश करेगी. 

जून में ही की थी घोषणा
इस अमेरिकी कंपनी ने पिछले महीने यानी जून में गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने का ऐलान किया था और अगस्त में इसका काम भी शुरू हो जाएगा. इससे पता चलता है कि कंपनी सबकुछ जल्दी से जल्दी करना चाहती है, ताकि सेमीकंडक्टर चिप के बाजार में शुरुआती बढ़त हासिल कर सके. बता दें कि भारत की वेदांता और ताइवान की फॉक्सकॉन के जॉइंट वेंचर वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर्स लिमिटेड ने करीब 1 साल पहले गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक उसका काम भी शुरू नहीं हो सका है. 

ये भी पढ़ें: वेदांता-फॉक्सकॉन के बाद अब Micron, सेमीकंडक्टर प्लांट से कितना बदल जाएगा भारत?

दूसरे देश भी जाएंगी चिप  
Micron Technology का यह प्लांट भारत के साथ ही दूसरे देशों की सेमीकंडक्टर की जरूरतों को भी पूरी करेगा. पहले चरण का प्रोडक्शन 2024 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. इससे मोदी सरकार की देश को सेमीकंडक्टर हब बनाने की कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा. सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत 2021 में Semicon India Programme का ऐलान किया था. इसका उद्देश्य भारत में ऐसी स्थितियां निर्मित करना है, जिससे देश सेमीकंडक्टर्स और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बन सके. 

पहला ऐसा उदाहरण 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी के प्लांट पर काम अगस्त से शुरू हो जाएगा. किसी भी देश में इतनी जल्द नई इंडस्ट्री शुरू करने का यह पहला उदाहरण है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार देश में ही स्मार्टफोन, बैटरीज, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. गुजरात में माइक्रोन का प्लांट शुरू हो जाने से टेक मैन्युफैक्चरिंग स्पेस में हमारी स्थिति मजबूत होगी. गौरतलब है कि प्लांट लगने से नई रोजगार भी निर्मित होंगे. माइक्रोन के प्लांट से प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से लगभग 20 हजार रोजगार पैदा होगा. इससे पहले, वेदांता-फॉक्सकॉन ने गुजरात में संयंत्र लगाने पर 1,54,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी. साथ ही यह दावा भी किया था कि इससे एक लाख से ज्यादा रोजगार उत्पन्न होंगे.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago