✕

होम / टेक / भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Facebook और Instagram पर फ्री मिलेगा एक्सेस

भारत में लॉन्च हुआ Meta AI, WhatsApp, Facebook और Instagram पर फ्री मिलेगा एक्सेस

Meta AI का इस्तेमाल आप फीड, चैट के अलावा कई सारे एप्स में कर सकते हैं. इसकी मदद से आप कंटेंट भी बना सकते हैं और गणित के सवाल भी इससे पूछ सकते हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मेटा (Meta) ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी का एआई चैटबॉट लॉन्च कर दिया है. भारतीय यूजर्स अब मेटा एआई का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं.  मेटा एआई का इस्तेमाल वॉट्सऐप (WhatsApp), इंस्टाग्राम (Instagram), फेसबुक (Facebook) और मैसेंजर (Messenger) पर किया जा सकता है. इसे धीरे-धीरे मेटा के सभी ऐप्स मरोल आउट किया जा रहा है. इतना ही नहीं इंटरनेट यूजर्स मेटा एआई का इस्तेमाल Meta.ai वेबसाइट पर विजिट करके भी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

क्या है Meta AI? 
Meta AI एक ट्रू वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है. ये आपको सर्चिंग और प्लानिंग में मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है. इसकी मदद से यूजर्स एआई इमेज, एनिमेशन, आर्टिकल, कविता, टेक्स्ट का संक्षिप्त ब्यौरा तैयार कर सकते हैं और दूसरे भाषा को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं. इसके अलावा गणित के सवाल भी पूछ सकते हैं.

भारत में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी से मुकाबला
आपको बता दें, मेटा कई महीने पहले से इस एआई चैटबॉट को भारत के कुछ यूजर्स के साथ टेस्ट कर रही थी. भारत मेटा के लिए सबसे बड़े मार्केट में से एक है, यहां मेटा के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या करोड़ों में है. मेटा एआई लॉन्च से पहले गूगल ने बीते दिनों ही भारतीय यूजर्स के लिए एआई चैटबॉट जेमिनी मोबाइल ऐप पेश किया है. ऐसे में अब इसका सीधा गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से है.

मेटा एआई का ऐसे करें इस्तेमाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा एआई को Meta Llama 3 के सपोर्ट के साथ बनाया गया है, जोकि मेटा का सबसे एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है. अगर आप कंप्यूटर से इसे एक्सेस करना चाहते हैं, तो आपको meta.ai पर जाना होगा और उसके बाद फेसबुक आईडी से लॉगिन करना होगा. फिलहाल केवल Meta AI का इस्तेमाल फेसबुक यूजर ही कर सकते हैं. इसे बाद में वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर के साथ भी रोलआउट किया जाएगा. मेटा एआई का इस्तेमाल ठीक उसी तरह किया जा सकता है, जैसे चैटजीपीटी का किया जाता है. मेटा यूजर अपने किसी भी सवाल को इंग्लिश में टाइप कर सेंड कर सकता है. इसके बाद सामने से सवाल का जवाब मेटा एआई की ओर से दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-Credit Card से बिल पेमेंट करने का बदलेगा तरीका, इस तारीख से लागू होंगे RBI के नए नियम

12 से ज्यादा देशों में उपलब्ध मेटा का एआई चैटबॉट
आपको बता दें, इस एआई चैटबॉट की सुविधा वर्तमान 12 से ज्यादा देशों के लिए रोलआउट हो चुकी है. इनमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा और जिम्बाब्वे जैसे देशों का नाम भी शामिल है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago