होम / टेक / Marut Drones को मिली DGCA की मंजूरी, जानिए कहां होगा इस्तेमाल?

Marut Drones को मिली DGCA की मंजूरी, जानिए कहां होगा इस्तेमाल?

भारत की अग्रणी ड्रोन निर्माता कंपनी Marut Drones इकलौती कंपनी है जिसे DGCA से मंजूरी मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत में कुछ इंडस्ट्रीज में बहुत ही तेजी से वृद्धि देखने को मिली है और ऐसी ही एक इंडस्ट्री है ड्रोन इंडस्ट्री. भारत के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर भी ड्रोन इंडस्ट्री की रफ्तार में काफी तेजी देखने को मिली है. अब हाल ही में एक भारतीय ड्रोन निर्माता कंपनी Marut Drone को DGCA से मंजूरी मिल गई है. 

प्राप्त हो चुकी है मंजूरी
भारत की अग्रणी ड्रोन निर्माता कंपनी Marut Drones इकलौती कंपनी है जिसे DGCA से मंजूरी मिली है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Marut Drones को अपने मध्यम एवं स्मॉल दोनों ही प्रकार के बैटरी आधारित ड्रोन्स के लिए DGCA से मंजूरी मिल चुकी है. Marut Drones को DGCA से अपने विभिन्न प्रकार के ड्रोन्स के लिए मंजूरी प्राप्त हो चुकी है. आपको बता दें कि Marut Drones के ड्रोन बहुत ही जबरदस्त तरीके से टेस्ट किए जाते हैं. 

मुश्किल से मिलती है DGCA की मंजूरी
Marut Drones के AG-365S ड्रोन, स्मॉल कैटेगरी के ड्रोन होते हैं जिनका वजन 25 किलोग्राम से कम होता है और इनका इस्तेमाल कृषि संबंधित चीजों के लिए किया जाता है. आपको बता दें कि ड्रोन की क्वालिटी की अच्छी तरह जांच करने और बहुत ही ठोस रूप से टेस्टिंग के बाद ही DGCA की मंजूरी प्राप्त होती है. इन ड्रोन्स की टेस्टिंग NABL द्वारा प्रमाणित लैब्स में ही की जाती है. 

AG365S की परफॉरमेंस
AG365S ड्रोन को पूरी तरह से भारतीय परिदृश्य और परिवेश को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इतना ही नहीं, इस ड्रोन का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की चीजों के लिए किया जा सकता है और यह केवल और केवल यूजर पर निर्भर करता है कि आखिर वह किस तरह से इस ड्रोन का इस्तेमाल करता है. AG365S साइज में काफी छोटा ड्रोन है लेकिन यह काफी अच्छा प्रदर्शन करता है. यह लगातार 22 मिनट तक ऑपरेट कर सकता है. 

देश भर में है मौजूदगी
Marut Drone ने अपनी अकादमी के माध्यम से लगभग 800 से ज्यादा पायलट को ट्रेनिंग दी है. आपको बता दें कि DGCA द्वारा मंजूरी मिलने के बाद अब आप AG365S ड्रोन पर 5 से 6 प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर से 10 लाख रूपए तक का लोन भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि Marut Drone की मौजूदगी पूरे भारत में है और देश भर में Marut Drone के विभिन्न डीलर्स भी मौजूद हैं. 
 

यह भी पढ़ें: Uday Kotak ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago