होम / टेक / AI के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है भारत, LinkedIn रिपोर्ट ने किया खुलासा!

AI के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है भारत, LinkedIn रिपोर्ट ने किया खुलासा!

जहां दुनिया भर में AI का क्षेत्र बहुत ही तेजी से विस्तृत एवं विकसित हो रहा है वहीं भारत में भी यह क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टेक्नोलॉजी के मामले में पूरी दुनिया काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी कुछ निश्चित पहलू ऐसे हैं जो काफी तेजी से आगे बाढ़ रहे हैं और ऐसा ही एक पहलू है AI (Artifical Intelligence). AI के क्षेत्र में हाल ही में एक ऐसा आविष्कार हुआ जिसने लोगों को दंग करके रख दिया था. हम ChatGPT के बारे में बात कर रहे हैं. अब हाल ही में भारत में AI को लेकर LinkedIn ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.

टॉप-5 देशों में भारत?
जहां दुनिया भर में AI का क्षेत्र बहुत ही तेजी से विस्तृत एवं विकसित हो रहा है वहीं भारत में भी यह क्षेत्र काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. हाल ही में नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने एक नई रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट की मानें तो पिछले 7 सालों के दौरान भारत में AI के क्षेत्र में कुशल लोगों की संख्या में 14 गुना बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. LinkedIn द्वारा प्रकाशित की गई इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि AI में कुशल लोगों के लिए भारत दुनिया के टॉप-5 देशों में शामिल है. भारत के अलावा दुनिया के टॉप-5 देशों में सिंगापुर, आयरलैंड, फिनलैंड और कनाडा जैसे देश शामिल हैं. 

भारतीय वर्कफोर्स और AI
LinkedIn India में मैनेजर के पद पर कार्यरत आशुतोष गुप्ता ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि भारत की वर्कफोर्स को AI से संबंधित स्किल्स का महत्त्व पता चल गया है. जैसे-जैसे काम के भविष्य को आकार देने में AI का इस्तेमाल किया जा रहा है, वैसे-वैसे भारत को आने वाले समय में भविष्य की वर्कफोर्स तैयार करने में ‘सॉफ्ट-स्किल्स’ के महत्त्व के बारे में पता चल रहा है. LinkedIn की रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि पिछले एक साल के दौरान 43% भारतीय वर्कफोर्स ने गौर किया है कि उनके काम करने की जगह पर AI के इस्तेमाल में वृद्धि हुई है. जहां इस बदलाव से कुल वर्कफोर्स का 60% हिस्सा प्रभावित हुआ है, वहीं 71% Gen Z प्रोफेशनल्स भी इस बदलाव से प्रभावित हुए हैं.

AI वालों को मिल रही प्राथमिकता
ज्यादातर भारतीय लोगों का कहना है कि 2023 के खत्म होने तक एक डिजिटल स्किल जरूर सीख लेंगे. लोगों द्वारा सीखी जाने वाली टॉप-स्किल्स में AI और मशीन लर्निंग जैसी स्किल्स शामिल हैं और ज्यादातर लोग इन स्किल्स को ही सीखना चाहते हैं. LinkedIn द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की मानें तो साल 2022 में APAC में नौकरी पर रखे गए ज्यादातर लोग ऐसे थे जिन्हें AI संबंधित स्किल्स आती थीं. 
 

यह भी पढ़ें:  Samsung ने बताया, भारत को लेकर क्या है बड़ा प्लान?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago