होम / टेक / इस देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, कीमत भी नहीं है ज्यादा 

इस देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, कीमत भी नहीं है ज्यादा 

अब जब 5G लॉन्च हो गया है, तो मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां कस्टमर्स के बीच पकड़ बनाने के लिए लेटेस्ट हैंडसेट ला रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में 5G युग की शुरुआत के साथ ही मोबाइल कंपनियों में 5G सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ शुरू हो गई है. कंपनियां इन नए फोन की कीमत पर भी काम कर रही हैं, क्योंकि ग्राहकों का ध्यान किफायती फोन पर ज्यादा रहता है. इस बीच, भारतीय मोबाइल कंपनी लावा (LAVA) ने अपना पहला 5G सपोर्टेड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. दिल्ली में चल रही 'इंडियन मोबाइल कांग्रेस' (IMC) में कंपनी ने अपने इस मोबाइल फोन को पेश किया.  

मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड
5G की लॉन्च के साथ ही टेलीकॉम सेक्टर क्रांति की शुरुआत हुई है. इंटरनेट इस्तेमाल करने का अनुभव अब पूरी तरह से बदलने वाला है. 5G में 4G से कई गुना तेज स्पीड मिलेगी. इसके अलावा, 5G टेक्नोलॉजी से हेल्थ सहित कई सेक्टर्स में क्रांतिकारी बदलाव होंगे. IMC में 5G सेवा से लैस एक मोबाइल वैन का भी प्रदर्शन किया गया है. इस मोबाइल वैन का प्रयोग दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं मुहैया कराने में किया जा सकता है. इस वैन में सभी ज़रूरी मेडिकल इक्विपमेंट मौजूद हैं. 

पकड़ बनाने की होड़  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर को देश में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा 5G की शुरुआत की थी. अब जब 5G लॉन्च हो गया है, तो मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां कस्टमर्स के बीच पकड़ बनाने के लिए लेटेस्ट हैंडसेट ला रही हैं. इसी क्रम में इंडियन मोबाइल कंपनी लावा ने सोमवार को अपना पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन 'लावा ब्लेज 5G' (5G smartphone Lava Blaze 5G) लॉन्च किया है.

महज इतने हजार है कीमत
Lava के इस फोन की खास बात है इसकी कीमत. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन केवल 10,000 रुपए में उपलब्ध होगा. स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. कैमरे की बात करें, तो Lava Blaze 5G में 15 मेगा पिक्सल का AI ट्रिपल रियर कैमरा है. जबकि, फ्रंट कैमरा 8 मेगा पिक्सल का दिया जा रहा है. इस फोन में 5000 mAh की दमदार बैट्री दी गई है. 

128GB इंटरनल स्टोरेज
लावा के इस मोबाइल में 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है. इसके साथ ही इसमें 4GB+3GB वर्चुअल रैम की सुविधा भी दी गई है. Lava Blaze 5G में 6.5 इंच का HD+IPS डिस्प्ले है, जिससे इसकी वीडियो क्वालिटी काफी बढ़ जाता है. कंपनी को उम्मीद है कि लोगों को यह फोन पसंद आएगा. वहीं, कई अन्य कंपनियां भी जल्द ही बाजार में नए 5G सुपोर्ट वाले फोन लॉन्च कर सकती हैं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago