✕

होम / टेक / फेस्टिव सीजन में इतना सस्ता हो गया JioBook लैपटॉप, फीचर्स भी हैं पावरफुल!

फेस्टिव सीजन में इतना सस्ता हो गया JioBook लैपटॉप, फीचर्स भी हैं पावरफुल!

JioBook लैपटॉप की कीमत 4 हजार रुपये तक घट गई है, अब ये लैपटॉप लेवल 12,890 रुपये में मिल रहा है. इसमें 8 घंटे की बैटरी लाइफ, नॉन-ग्लर स्क्रीन, वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर भी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

इस फेस्टिव सीजन में अगर आप कोई सस्ता लैपटॉप खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, जियोबुक (JioBook) लैपटॉप आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. JioBook 11 साल 2023 में  16,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इस लैपटॉप की कीमत 4 हजार रुपये तक घटा दी गई है. इसका मतलब है कि ये लैपटॉप अब आपको 12,890 रुपये में मिल जाएगा. तो चलिए जानते हैं इसमें आपको क्या- क्या फीचर्स मिलेंगे और आप कहां से इसे खरीद सकते हैं? 

स्टूडेंट्स के साथ ऑफिस वर्कर्स के लिए भी अच्छा विकल्प
JioBook 11 को ऑफिस वर्क के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही ये छात्रों के लिए भी अच्छा प्रोडक्ट साबित होता है. खास बात है कि ये Android 4G लैपटॉप है. जियो ने इस लैपटॉप में आपको MediaTek 8788 CPU मिलता है, जो JioOS पर वर्क करता है. आप इसे सीधा 4G मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं या सीधा WiFi Network से भी कनेक्ट कर सकते हैं. ये लैपटॉप 11.6 इंच स्क्रीन और 990 ग्राम वेट के साथ आता है. ये अभी सिर्फ एक सिंगल ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है. लैपटॉप की स्टोरेज 64GB दी जाती है और RAM 4GB मिलने वाली है. Jio का कहना है कि लैपटॉप की एवरेज बैटरी लाइफ 8 घंटे की आती है.

Infinity Keyboard के साथ बड़ा टचपैड
इस लैपटॉप में  Infinity Keyboard और बड़ा टचपैड भी दिया गया है. इसकी मदद से आपका वर्कफ्लो अच्छा बना रहता है. लैपटॉप की मदद से सिर्फ प्रोफेशनल को टारगेट नहीं किया जाता है. ये ऐसे यूजर्स के लिए है जो पढ़ाई करना चाहते हैं, Word Document पर काम करना चाहते हैं या बेसिक प्रेजेंटेशन बनाना चाहते हैं. इसके अलावा Anti-Glare स्क्रीन की मदद से आपके लिए कंटेंट फोकस भी आसान होने वाला है. वेबकैम और स्टीरियो स्पीकर की मदद से आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हो. ये लैपटॉप 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ आता है.

यहां से खरीदें
इस लैपटॉप को आप सीधा Amazon.in या Reliance Digital से ऑर्डर कर सकते हैं. जियो की तरफ से लैपटॉप के साथ 12 महीने की वारंटी दी जा रही है. इसे Amazon पर 3.2 रेटिंग दी गई है. इसमें Netflix, Microsoft Teams और WhatsApp समेत आपको सभी ऐप्लीकेशन का एक्सेस भी इस पर मिलता है.

इसे भी पढ़ें-Tesla का नया रोबोट हुआ लॉन्च, इंसानों की तरह करेगा सारे काम! इतनी होगी कीमत

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago