होम / टेक / कल लॉन्च होगा Jio AirFiber, क्या होगी कीमत और स्पेशल फीचर्स?

कल लॉन्च होगा Jio AirFiber, क्या होगी कीमत और स्पेशल फीचर्स?

Jio Airfiber Wi-fi सेवा है जो घरेलु के साथ ऑफिसों के लिए भी तेज स्पीड वाला इन्टरनेट प्रदान करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

काफी लंबे समय से लोग Jio AirFiber के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं और कल रिलायंस द्वारा अपनी वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा से पर्दा उठाया जाएगा. रिलायंस (Reliance Industries) की 46 वीं वार्षिक सामान्य बैठक के दौरान कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने घोषणा की थी कि गणेश चतुर्थी के दिन ही Jio AirFiber को लॉन्च किया जाएगा.

अलग-अलग हैं JioFiber और Jio AirFiber
Jio Airfiber वायरलेस Wi-fi सेवा है जो घरेलु इस्तेमाल के साथ-साथ ऑफिसों के लिए भी 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके तेज स्पीड वाला इन्टरनेट प्रदान करेगा. माना जा रहा है कि आने वाले समय में Jio AirFiber मार्केट में पहले से मौजूद Act Fibernet और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों के लिए प्रमुख रूप से कम्पटीशन के रूप में सामने आएगा. आपको बता दें कि Jio AirtFiber और Jio Fiber में अंतर है और यह दोनों अलग हैं. Jio AirFIber बिना किसी तरह की केबल या फिर वायर के इस्तेमाल के घरों एवं दफ्तरों में इंटरनेट सुविधा प्रदान करेगा. 

Jio AirFiber को इस्तेमाल करना है आसान
JioFiber एक Fiber आधारित सेवा है जबकि Jio AirFiber को घर में या फिर दफ्तर में कहीं भी बहुत ही आसानी से लगाया जा सकता है और इसके लिए किसी तकनीशियन की जरूरत भी आपको नहीं पड़ेगी. यह डिवाइस एक 5G रेडियो लिंक का इस्तेमाल करके यूजर के घर या फिर दफ्तर का कनेक्शन Jio नेटवर्क के साथ स्थापित करता है. Jio AirFiber का इस्तेमाल करके एक यूजर 1.5 GBPS तक की इन्टरनेट स्पीड का आनंद ले सकते हैं. 

फीचर्स और कीमत
वैसे तो अभी तक इसकी कीमत को लेकर कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस ब्रॉडबैंड सेवा की कीमत मार्केट में मौजूद अन्य विरोधी कंपनियों के अनुसार ही तय की जाएगी. यह तय है कि इस ब्रॉडबैंड सेवा के द्वारा 1.5GBPS की स्पीड वाली इन्टरनेट सुविधा प्रदान की जाएगी. शुरूआती तौर पर Jio AirFiber की सुविधा केवल कुछ ही शहरों में प्रदान की जाएगी और कंपनी आने वाले महीनों में इस सेवा को अन्य शहरों में विस्तृत करने के बारे में भी विचार कर रही है. यह ब्रॉडबैंड सेवा यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा की सुविधा भी देगी और साथ ही कंपनी लेटेस्ट Wi-fi 6 की सुविधा भी प्रदान करेगी. 
 

यह भी पढ़ें: Google इंजीनियर ने क्रिप्‍टोकरेंसी में गंवा दिए इतने लाख, लेकिन अब भी कर रहा है निवेश 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

1 week ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

2 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

1 hour ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

1 hour ago

100% के दावे पर CCPA का सख्त एक्शन, दो फूड कंपनियों पर 1-1 लाख रुपये का जुर्माना

CCPA ने स्टोरिया फूड्स के उन विज्ञापनों का स्वतः संज्ञान लिया, जिनमें '100% टेंडर कोकोनट वॉटर' और '100% अनार', '100% आम', '100% मिक्स्ड फ्रूट' जैसे दावे किए गए थे.

2 hours ago

अमेरिका में बढ़ा भारत में बने स्मार्टफोन का दबदबा, Apple के दम पर 47% उछला निर्यात

भारत में तेजी से बढ़ता विनिर्माण आधार और अमेरिका में बढ़ती मांग इस बात का संकेत हैं कि आने वाले वर्षों में देश वैश्विक स्मार्टफोन सप्लाई चेन में और मजबूत भूमिका निभा सकता है

4 hours ago