होम / टेक / क्या आपके IPhone में भी आ रही दिक्कत, फ्री में रिपेयर करके देगी कंपनी, जानिए कैसे?

क्या आपके iPhone में भी आ रही दिक्कत, फ्री में रिपेयर करके देगी कंपनी, जानिए कैसे?

Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है. इसका फायदा आईफोन 14 प्लस यूजर्स को मिलेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एप्पल (Apple) हमेशा ही अपने आईफोन (iPhone) यूजर्स की परेशानी पर तुरंत एक्शन लेता है. इसी कड़ी में अब एप्पल ने आईफोन यूजर्स के लिए फ्री सर्विस प्रोग्राम शुरू किया है. दरअसल, पिछले कुछ समय से iPhone 14 Plus चलाने वाले यूजर्स को रियर कैमरा इस्तेमाल करते वक्त दिक्कत आ रही थी. यूजर्स की इसी दिक्कत को दूर करने के लिए एप्पल ने ये नया रिपेयर प्रोग्राम शुरू किया है. तो चलिए जानते हैं आपको इस प्रोग्राम का लाभ कैसे मिलेगा?

इन मॉडल्स में आ रही दिक्कत
एपल की आधिकारिक वेबसाइट पर भी रिपेयर प्रोग्राम को लेकर जानकारी साझा की गई है. वेबसाइट के अनुसार आईफोन 14 प्लस यूजर्स के लिए सर्विस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. कंपनी के अनुसार 10 अप्रैल 2023 से 28 अप्रैल 2024 के बीच तैयार किए गए मॉडल्स में इस तरह की दिक्कत आ रही है.

फोन में क्या आ रही दिक्कत?
कंपनी की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी से पता चला है कि इन मॉडल्स में रियर कैमरा यूज करने पर स्क्रीन पर प्रीव्यू शो नहीं हो रहा है. एप्पल के नए रिपेयर प्रोग्राम को उन लोगों के लिए शुरू किया गया है जो इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं. कंपनी का कहना है ये दिक्कत सिर्फ आईफोन 14 प्लस चलाने वाले यूजर्स को आ रही है. इसके अलावा अन्य वैरिएंट्स जैसे कि iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max जैसे मॉडल्स में इस तरह की दिक्कत नहीं है.

ऐसे ले सकते हैं फ्री सर्विस का लाभ
अगर आपके भी हैंडसेट में दिक्कत आ रही है तो कंपनी के ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर जाकर आप फ्री में अपने आईफोन 14 प्लस को ठीक करवा सकते हैं. कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार  सर्विस सेंटर जाने से पहले आपको अपने डिवाइस का सीरियल नंबर डालकर सबमिट करना होगा. सबमिट करने के बाद आपको स्टेटस पता चलेगा कि आपका फोन Apple Repair Program के लिए एलिजिबल है या नहीं? आप इस लिंक 
https://support.apple.com/en-in/iphone-14-plus-service-program-for-rear-camera-issue पर क्लिक कर एप्पल साइट पर पहुंच जाएंगे, यहां आपको सीधे सीरियल नंबर डालकर स्टेटस चेक करने का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही आपको एप्पल सर्विस प्रोग्राम से जुड़ी कंप्लीट जानकारी भी इस पेज पर मिल जाएगी.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago