होम / टेक / Instagram ने लिया वीडियो क्वालिटी कम करने का फैसला, इन यूजर्स को होगा फायदा
Instagram ने लिया वीडियो क्वालिटी कम करने का फैसला, इन यूजर्स को होगा फायदा
Instagram अब वीडियो की क्वालिटी कम कर रहा है. कंपनी का कहना है कि इससे यूजर एक्सपीरियंस बेहतर होगा और स्टोरेज को मैनेज किया जा सकेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
इंस्टाग्राम (Instagran) अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसी क्रम में अब इंस्टाग्राम की ओर से शेयर्ड वीडियो की क्वालिटी कम की जा रही है. दरअसल, कुछ यूजर्स वीडिया क्वालिटी को लेकर परेशानी का सामना कर रहे थे. प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे यूजर्स ने वीडियो शेयर की थी, जिनकी क्वालिटी काफी खराब आ रही थी. इसे लेकर वो सवाल भी उठा रहे थे. वहीं, इंस्टाग्राम के इस फैसले से कंटेंट क्रिएटर्स नाराज हैं, उनका मानना है कि वीडियो क्वालिटी कम होने से उनके व्यूज कम होंगे. तो आइए जानते हैं कंपनी ने ये कदम क्यों उठाया है?
इन जगहों पर वीडियो देखने में नहीं होगी परेशानी
कंपनी वीडियो को लेकर किए गए नए बदलावों के माध्यम से यूजर एक्सपीरियंस की जांच कर रही है और स्टोरेज को भी मैनेज कर रही है. इंस्टाग्राम का कहना है कि वह ऐसा इसलिए भी कर रही है क्योंकि इसके माध्यम से वह ज्यादा डिवाइस पर पहुंचना चाहती है. साथ ही इंटरनेट स्पीड पर भी नजर रखती है, यानी ऐसे डिवाइस जहां इंटरनेट स्पीड अच्छी नहीं है, वहां भी वीडियो को देखने आसान हो जाएगा. एडजस्टमेंट की मदद से बफरिंग टाइम कम हो जाएगा.
ज्यादा व्यूज मतलब, बेहतर क्वालिटी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो क्रिएटर्स अपने वीडियो पर ज्यादा व्यूज लाते हैं, उन्हें ज्यादा तवज्जो दी जाती है. शुरुआत में कंटेंट को हाई क्वालिटी ही मिलती है, लेकिन अगर समय के साथ उस पर व्यूज कम ही रहते हैं, तो उसका रेजोल्यूशन गिरा दिया जाता है. हालांकि, अगर बाद में व्यूज बढ़ते हैं, तो उसकी क्वालिटी को प्लैटफॉर्म फिर से हाई रेजोल्यूशन में दिखाने लगेगा.
छोटे क्रिएटर्स को नहीं होगी परेशानी
इंस्टाग्राम के अनुसार वीडियो पर यूजर एंगेजमेंट उसमें दिए गए कंटेंट से ज्यादा तय होता है ना कि उसकी बिटरेट क्वालिटी के आधार पर, ऐसे में छोटे क्रिएटर्स को कम्पीट करने में कोई परेशानी नहीं आएगी. कंपनी के इस खुलासे से इंटरनेट पर खासतौर पर उन लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है, जो पूरी तरह से कंटेंट क्रिएशन की फील्ड से ही जुड़े हुए हैं.
टैग्स