होम / टेक / TIME की टॉप 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में Infosys इकलौती भारतीय कंपनी!

TIME की टॉप 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में Infosys इकलौती भारतीय कंपनी!

लिस्ट में दुनिया भर की कुल 750 ग्लोबल कंपनियों को जगह दी गई थी और इन 750 कंपनियों में Infosys ने 64वां स्थान प्राप्त किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस वक्त इन्फोसिस (Infosys) को लेकर एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में TIME द्वारा साल 2023 के दौरान दुनिया भर में मौजूद सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट की टॉप 100 कंपनियों में सिर्फ एक ही भारतीय कंपनी शामिल है, और इस कंपनी का नाम Infosys है. 

Infosys बनी इकलौती भारतीय कंपनी
TIME ने अपनी लिस्ट में दुनिया भर की कुल 750 ग्लोबल कंपनियों को जगह दी थी और इन 750 कंपनियों में Infosys ने 64वां स्थान प्राप्त किया है. Infosys बैंगलोर आधारित ग्लोबल कंसल्टिंग और IT सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है और TIME द्वारा कंपनी को 88.38 स्कोर दिया गया है. Infosys की स्थापना 1981 में हुई थी और यह NYSE में लिस्टेड एक ग्लोबल कंसल्टिंग और IT सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो पिछले 40 सालों के दौरान कंपनी ने प्रमुख रूप से ऐसे बदलावों में योगदान दिया है जिनकी बदौलत भारत को दुनिया भर में प्रमुख सॉफ्टवेयर सेवाओं के रूप में पहचान मिली है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान करने वाली दुनिया की टॉप 3 कंपनियों में शामिल हैं और TIME की टॉप 100 कंपनियों में शामिल हम इकलौती भारतीय कंपनी भी है. 

लिस्ट में शामिल अन्य कंपनियां
TIME द्वारा बनाई गई इस लिस्ट में शामिल टॉप 4 कंपनियों की बात करें, तो यह सभी अमेरिका स्थित प्रमुख टेक कंपनियां हैं. TIME की इस लिस्ट में Microsoft, Apple, Alphabet और Meta को टॉप 4 शतान प्रदान किये गए हैं. Accenture, Pfizer, American Express, Electricite de France, BMW, Dell Technologies, LVMH Moet Hennessy – Louis Vuitton, Delta Air Lines, Enel, Starbucks Corp, Volkswagen Group, General Motors, Elevance Health, Bosch, Ford, Johnson & Johnson जैसी कंपनियां टॉप 20 में शामिल हैं. इन कंपनियों की लिस्टिंग के लिए TIME ने कर्मचारियों की संतुष्टि, कमाई में वृद्धि, सतत एवं सकरात्मक विकास के लक्ष्यों और सामाजिक एवं कॉर्पोरेट गवर्नेंस जैसे विभिन्न कारकों को आधार बनाया था. Infosys इस लिस्ट की टॉप 100 कंपनियों में शामिल होने वाली कंपनी ही नहीं है बल्कि साथ ही इस लिस्ट में शामिल 3 प्रोफेशनल सुविधाएं प्रदान करने वाली कंपनियों में से भी एक है. Infosys के अलावा प्रोफेशनल सेवाएं प्रदान करने वाली दो अन्य कंपनियां Accenture और Deloitte हैं. 
 

यह भी पढ़ें: क्‍या आपके पास भी है iPhone 12, फ्रांस ने इस कारण लगाई रोक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

16 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

14 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

18 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

16 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

17 hours ago