होम / टेक / अगर ले लिया ये साइबर इंश्योरेंस तो नहीं होगा साइबर फ्रॉड, जानिए कहां और कैसे मिलेगा ये इंश्योरेंस?

अगर ले लिया ये साइबर इंश्योरेंस तो नहीं होगा साइबर फ्रॉड, जानिए कहां और कैसे मिलेगा ये इंश्योरेंस?

भारत में साइबर फ्रॉड का शिकार होकर कई लोग अपनी जिंदगी भर की कमाई तक गंवा देते हैं. वहीं, Cyber Insurance ऐसे ही फ्रॉड से आपका आर्थिक नुकसान होने से बचाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के डिजिटल युग में लोग बड़ी आसानी से साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. साइबर ठग नए-नए तरीके खोजकर  लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और लोग उनकी बातों में आकर अपनी मेहनत की कमाई गंवा देते हैं. ऐसे नुकसान से बचने के लिए आप साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस को चुन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या होता है साइबर इंश्योरेंस और इसके क्या फायदे हैं? 

आर्थिक नुकसान से बचाएगा साइबर इंश्योरेंस

साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे कि फिशिंग, रैनसमवेयर, और अन्य साइबर क्राइम से होने वाले आर्थिक नुकसान से सेफ रखता है. वहीं, कई इंश्योरेंस में डेटा रिकवरी करने की सुविधा भी मिलती है, जिसमें वह इस रिकवरी में होने वाले खर्चे की भी कवर करता है. इससे विक्टिम आसानी से अपना डेटा रिकवर कर सकते हैं.  

कानूनी लड़ाई का खर्च भी उठाते हैं बैंक

साइबर फ्रॉड के बाद अगर कानूनी लड़ाई में जो खर्चा होता है, उसकी कवरेज भी इस इंश्योरेंस में शामिल होती है. इसमें होने वाला पूरा खर्च साइबर इंश्योरेंस कवर करता है. इंश्योरेंस होल्डर्स को इन इंश्योरेंस के तहत साइबर एडवाइजर एक्सपर्ट का एक्सेस मिलता है, जिनसे वे अपने लिए मदद ले सकते हैं. ऐसे में आप खुद को साइबर ठगी से बचा सकते हैं.  

ये बैंक दे रहे साइबर इंश्योरेंस की सुविधा

भारत में कई बैंक Cyber Insurance की सुविधा देते हैं. इनमें HDFC, ICICI, Bank, Axis Bank, State Bank of India, Kotak Mahindra Bank जैसे बैंक शामिल हैं. साइबर इंश्योरेंस की सुविधा देते हैं. इसके लिए कई इंश्योरेंस कंपनियों ने बैंक के साथ पार्टरनशिप की है, जिसके बाद इनके इंश्योरेंस के नाम भी उसी तरह से हैं,  जो HDFC ERGO, ICICI Lombard, Bajaj Allianz, SBI General Insurance हैं. आप अपनी ब्रांच आदि से संपर्क करके भी इस इंश्योरेंस के बारे में जान सकते हैं. यहां इसके बेनेफिट्स, नियम व शर्ते और पेमेंट आदि के बारे में पता कर सकते हैं. 

इंश्योरेंस लेते समय इन बातों का रखें ध्यान 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि साइबर सेफ्टी इंश्योरेंस लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. इसमें पॉलिसी की टर्म कंडिशन, कवरेज एरिया,  रिफंड लिमिट, रिफंड प्रोसेस, रिफंड टाइम ड्यूरेशन आदि का प्रोसेस लंबा होता है, जिसकी वजह से आपको आर्थिक मजबूरियों से जूझना पड़ सकता है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago