होम / टेक / हैकर्स ने उड़ाई $570 मिलियन की क्रिप्टोकरेंसीज, ब्लॉकचेन के सेफ्टी दावों की खुली पोल

हैकर्स ने उड़ाई $570 मिलियन की क्रिप्टोकरेंसीज, ब्लॉकचेन के सेफ्टी दावों की खुली पोल

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को फूलप्रूफ माना जाता है, दावा ये किया जाता है कि कोई भी इसे हैक नहीं कर सकता, तो फिर ये चोरी हुई कैसे ये बड़ा सवाल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी जिस पर दुनिया की क्रिप्टोकरेंसीज ट्रेड करती है, ऐसा दावा किया जाता है कि इसको हैक करना लगभग नामुमकिन है. ये सबसे सुरक्षित और फूलप्रूफ तकनीक है. लेकिन बीते कुछ समय में इस दावे की पोल खुली है. खुद को ट्रेडिंग वॉल्यूम के आधार दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज कहने वाली Binance इस हैक का नया शिकार है.

$570 मिलियन के क्रिप्टो की चोरी
Binance के प्रवक्ता ने बताया है कि गुरुवार की रात Binance से 570 मिलियन डॉलर की चोरी हुई थी. इस चोरी से क्रिप्टो मार्केट में हड़कंप मच गया. Binance ने अपने ब्लॉकचेन नेटवर्क को कुछ समय के लिए सस्पेंड भी कर दिया. हैकर्स के इस ताजा हमले के चलते BNB ब्लॉकचेन को 9 घंटे के लिए बंद करना पड़ा.  कंपनी शुक्रवार को बताया कि हैकर्स ने 20 लाख BNB क्रिप्टोकरेंसी टोकन चोरी कर लिये हैं, जिसको Binance ने जारी किया था, जिसकी वैल्यू उस समय 570 मिलियन डॉलर थी. इसके पहले शुरुआत में Binance के CEO चैंगपेंग झाओ ने ट्वीट करके बताया था कि करीब $100 मिलियन की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई हैं. झाओ ने लिखा कि आपके पैसे सुरक्षित हैं, असुविधा के लिए माफी मांगते हैं. कंपनी ने कहा कि $100 मिलियन के टोकन अब भी नहीं मिले हैं, हैकर की ओर से चेन को हटा दिया गया है, बाकी का पैसा BNB Chain चेन पर फ्रीज कर दिया गया है.

क्रिप्टो की चोरी हुई कैसे?
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को फूलप्रूफ माना जाता है, दावा ये किया जाता है कि कोई भी इसे हैक नहीं कर सकता, तो फिर ये चोरी हुई कैसे ये बड़ा सवाल है. दरअसल, हैकर्स ने क्रॉस-चेन-ब्रिज पर हमला किया. हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब हैकर्स ने ब्रिज पर हमला किया हो. ब्रिज एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो यूजर्स को अलग अलग ब्लॉकचेन के बीच क्रिप्टो असेट एक्सचेंज करने की सुविधा देता है. ये ब्रिज अब ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं. ब्लॉकचेन की समझ रखने वाले एक्सपर्ट्स का कहना है कि हैकर्स की नजर इन ब्रिज पर इसलिए भी रहती है क्योंकि ब्रिज सर्विसेज हमेशा बड़ी मात्रा में कई क्वाइन का भंडार रखती हैं. 

इस साल $1.83 बिलियन के क्रिप्टो चोरी 
ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म Elliptic का अनुमान है कि अगस्त तक करीब 1.83 बिलियन डॉलर की चोरी ब्रिज सर्विसेज से हो चुकी है. इनमें से ज्यादातर चोरी करीब 1.21 बिलियन डॉलर सिर्फ इसी साल हुई है. इस साल कुछ सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी की बात करें तो क्रिप्टोकरेंसी ब्रिज सेवाएं देने वाली Nomad से अगस्त में 190 मिलियन डॉलर की चोरी हुई, कैलिफोर्निया की कंपनी Harmony से जून में 100 मिलियन डॉलर हैकर्स ने उड़ा लिये. Axie Infinity के ब्रिज से 625 मिलियन डॉलर मार्च में हैकर्स ने चोरी कर लिये थे. 

VIDEO: शेयर बाजार के लिए शुभ रहेगा अक्टूबर? जानें क्या कहता है इतिहास


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago