होम / टेक / Microsoft Edge यूजर्स के लिए चेतावनी जारी, कहा- तुरंत करें ये काम वरना होगा नुकसान

Microsoft Edge यूजर्स के लिए चेतावनी जारी, कहा- तुरंत करें ये काम वरना होगा नुकसान

भारत सरकार ने Microsoft Edge यूजर्स को साइबर सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी जारी की है. क्रोम आधारित इस ब्राउजर में डेटा वेलिडेशन की कमी के कारण हैकर्स को डेटा एक्सेस का मौका मिलता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत सरकार ने साइबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए माइक्रोसॉफ्ट एज यूजर्स के लिए सिक्योरिटी वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग इसी हफ्ते जारी की गई है. क्रोम बेस्ड माइक्रोसॉफ्ट ब्राउजर में ये सिक्योरिटी इशू नजर आ रहा है. CERT-In की तरफ से इसको लेकर खराब रेटिंग दी गई है. सिक्योरिटी एजेंसी ने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट वेब ब्राउजर में बहुत सारी समस्याएं देखी गई हैं और इससे हैकर्स को डेटा एक्सेस करने की इजाजत मिलती है. आइए जानते हैं सरकार ने ऐसी चेतावनी क्यों जारी की है...

Microsoft Edge सिक्योरिटी प्रॉब्लम क्या है?

7 अक्टूबर, 2024 वाले CERT-In बुलेटिन की मानें तो माइक्रोसॉफ्ट एज में ऐसी समस्याएं देखी जाती हैं. ये समस्या डेटा वेलिडेशन की कमी को देखते हुए नजर आती हैं. अटैकर्स की तरफ से इन कमियों का फायदा उठाया जा सकता है. Layout ओवरफ्लो और V8 में गलत इंप्लीमेंटेशन की वजह से ये समस्या देखी गई है, इसकी मदद से अटैकर्स को ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं. सिक्योरिटी खामियों को भी दूर करने में मदद होती है. 

Edge यूजर्स को अब इसको लेकर काफी सावधान रहना चाहिए. चेतावनी में कहा गया है कि आपको कोई प्राइवेट डेटा ओपन करने से पहले सतर्क रहना चाहिए. ऐसी समस्याओं से बचने के लिए आपको ब्राउजर को तुरंत अपडेट करना चाहिए, अपडेट्स के साथ आपको बग फिक्स भी मिलते हैं. Edge इसी साल काफी लोकप्रिय हो गया है, AI इंटीग्रेशन आने की वजह से ऐसा देखा गया है. लेकिन ये हैकर्स की काफी मदद करता है क्योंकि वह आसानी से डेटा एक्सेस कर लेते हैं. अगर आपका सिस्टम पुराने वर्जन पर काम कर रहा है तो ये हैकर्स के लिए इजी टारगेट होने वाला है.

Microsoft Edge के कौन से यूजर्स खतरे में?

अगर आपके पास 129.0.2792.79 से पहले का Microsoft Edge (क्रोमियम-बेस्ड) वर्जन है, तो आपको फौरन नए सिक्योस बिल्ड में अपडेट करना होगा. इस साल Copilot AI इंटीग्रेशन की बदौलत Edge बहुत ज्यादा फेमस हो गया है. ब्राउजर का बढ़ता इस्तेमाल इसे हैकर्स के लिए आसान टारगेट बनाता जा रहा है. अगर आपका सिस्टम अभी भी पुराने, कमजोर Edge वर्जन पर चल रहा है, तो नए वर्जन पर अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

कैसे करें अपडेट?

•    Microsoft Edge में जाने के बाद थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करें.
•    नीचे आपको Help and Feedback ऑप्शन में आना होगा.
•    About Microsoft Edge पर क्लिक करें.
•    Update Latest Version ऑप्शन पर क्लिक करें.
•    ब्राउजर को अंत में अपडेट करें.
•    आपके सिस्टम पर मौजूद एज ब्राउजर अब नए सिक्योरिटी रिस्क से महफूज हो जाएगा.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago