होम / टेक / सरकार ने बढ़ा दी मैसेज ट्रेसेबिलिटी सिस्टम लागू करने की डेडलाइन, जानें क्या है नई तारीख?

सरकार ने बढ़ा दी मैसेज ट्रेसेबिलिटी सिस्टम लागू करने की डेडलाइन, जानें क्या है नई तारीख?

दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स यानी एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स को कंप्लायंस पूरा करने के लिए कुछ और दिन की मोहलत दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

TRAI ने Airtel, Jio, BSNL और Vi को बड़ी राहत देते हुए मैसेज ट्रेसिबिलिटी का नियम लागू करने की डेडलाइन अब 10 दिसंबर तक बढ़ा दी है. दूरसंचार नियामक ने एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स को कंप्लायेंस पूरा करने के लिए और 10 दिन का समय दिया है. पहले मैसेज ट्रेसिबिलिटी के नियम को 1 नवंबर से लागू किया जाना था, जिसके लिए 31 अक्टूबर तक की डेडलाइन दी गई थी. हालांकि, बाद में इसे 30 नवंबर तक एक्सटेंड कर दिया गया था.

क्या है मैसेज ट्रेसिबिलिटी?

दूरसंचार नियामक ने एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स (ASP) यानी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बल्क में भेजे जाने वाले कमर्शियल मैसेज को ट्रैक करने के लिए ट्रेसिबिलिटी इंप्लीमेंट करने का निर्देश दिया था. बल्क में किए जाने वाले फर्जी मैसेज को ट्रैक करने के लिए यह अनिवार्य है, क्योंकि अगर ट्रेसिबिलिटी सिस्टम नहीं होगा तो किस लोकेशन से मैसेज भेजा गया है, वह ट्रैक नहीं  किया जा सकेगा, ऐसे में स्कैमर्स को पकड़ने में परेशानी होगी.

TRAI ने सभी एक्सेस सर्विस प्रोवाइडर्स को इस सिस्टम को इंप्लीमेंट करने की डेडलाइन अब बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दी है. ट्रेसिबिलिटी सिस्टम लागू होने के बाद फर्जी मैसेज भेजने वाले को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा. पहले दूरसंचार कंपनियों ने TRAI को यह दलील दी थी कि इस सिस्टम को लागू करने में कई तकनीकी बाधाएं है, जिसकी वजह से उन्हें और समय दिया जाए. इसके बाद नियामक ने उन्हें एक महीने का एक्सटेंशन देने का फैसला किया था.

फर्जी कॉल और मैसेज के लिए नियम

पिछले दिनों TRAI ने साफ किया है कि इस नियम के लागू होने से किसी को OTP मिलने में किसी भी तरह की देरी नहीं होगी. सरकार ने देश में बढ़ते साइबर अपराध को लगाम लगाने के लिए पिछले कुछ महीने में कई कदम उठाए हैं. फर्जी कॉल्स और मैसेज को रोकने के लिए TRAI ने 1 अक्टूबर से नए नियम लागू कर दिए हैं. इस नियम के तहत बल्क में मैसेज भेजने वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों को खुद को व्हाइटलिस्ट कराना होगा. इसके अलावा ट्राई द्वारा सुझाए गए मैसेज टेम्प्लेट को फॉलो करना होगा. बिना व्हाइटलिस्ट वाले मैसेज फर्जी माने जाएंगे और नेटवर्क लेवल पर ही ब्लॉक कर दिए जाएंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

2 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

2 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

5 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

3 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

5 hours ago