होम / टेक / ऑनलाइन ऐसे विज्ञापनों से सरकार खफा, सलाह के साथ दी चेतावनी  

ऑनलाइन ऐसे विज्ञापनों से सरकार खफा, सलाह के साथ दी चेतावनी  

केंद्र सरकार ने कई न्यूज़ वेबसाइट और OTT प्लेटफॉर्म को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑनलाइन बेटिंग के विज्ञापनों से दूर रहें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अगर आप इंटरनेट पर समय बिताते हैं, तो आपने ऑनलाइन सट्टेबाजी यानी बेटिंग से जुड़े विज्ञापन ज़रूर देखे होंगे. कई बार लोग किस्मत आजमाने के नाम पर ऐसे विज्ञापनों पर क्लिक कर देते हैं और फिर अपने गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं. अब सरकार इसे लेकर सख्त हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने कई न्यूज़ वेबसाइट, OTT प्लेटफॉर्म और निजी टीवी चैनलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं. 

इन्हें दी सख्त सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया है कि निजी टीवी चैनलों को सख्त सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन सट्टा केंद्रों का विज्ञापन दिखाने से बचें. दिशानिर्देश के उल्लंघन पर उचित कानून के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी. डिजिटल मीडिया और OTT प्लेटफॉर्म पर समाचार और समसामयिक सामग्री के प्रकाशकों को अलग से निर्देश दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि वे ऐसे विज्ञापन भारतीय दर्शकों को न दिखाएं.

मंत्रालय ने कही ये बात
मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, 'हमने पाया है कि सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्मों का प्रमोशनल कंटेंट और विज्ञापन अभी भी कुछ न्यूज और OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाई दे रहे हैं. कुछ ऑनलाइन ऑफशोर सट्टेबाजी प्लेटफार्मों ने डिजिटल मीडिया पर अपना विज्ञापन करने के लिए एक सरोगेट प्रोडक्ट के रूप में समाचार वेबसाइटों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के तहत भ्रामक विज्ञापनों और भ्रामक विज्ञापनों के समर्थन की रोकथाम के लिए दिशानिर्देशों के पैराग्राफ 9 के अनुसार, चूंकि सट्टेबाजी और जुआ अवैध हैं, इसलिए ऑनलाइन ऑफशोर सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफार्म के विज्ञापन भी निषिद्ध हैं'.

बढ़ गई है संख्या 
मंत्रालय ने कहा है कि सट्टेबाजी प्लेटफार्म के विज्ञापन एक अवैध गतिविधि है, जिसे डिजिटल मीडिया पर नहीं दिखाया जा सकता है. सरकार ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि उसके दिशानिर्देश नहीं मानने वालों के खिलाफ उचित कानून के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि पिछले कुछ वक्त में इस तरह के ऑनलाइन विज्ञापनों की संख्या काफी बढ़ गई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 hour ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

2 hours ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 hour ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

2 hours ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago