होम / टेक / Google के इस ऐप में जल्द मिलेंगे प्राइवेसी फीचर, चोरी होने पर तुरंत लॉक होगा फोन

Google के इस ऐप में जल्द मिलेंगे प्राइवेसी फीचर, चोरी होने पर तुरंत लॉक होगा फोन

गूगल (Google) के फाइंड माई डिवाइस ऐप (Find My Device App) में जल्द ही कुछ प्राइवेसी फीचर जुड़ने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) के फाइंड माई डिवाइस ऐप (Find My Device App) को लेकर बहुत जल्द कुछ नए बदलाव होने जा रहे हैं. फाइंड माई डिवाइस ऐप का इस्तेमाल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में किया जाता है. अब इस ऐप में कुछ प्राइवेसी फीचर भी जुड़ने जा रहे हैं, जिससे फोन तुरंत लॉक हो जाएगा. ऐसे में कोई आपके फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. तो चलिए जानते हैं ये फीचर कैसे काम करेगा? 

मिलेगा बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर
फाइंड माई डिवाइस ऐप को कुछ नए प्राइवेसी फीचर्स मिलने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फाइंड माई डिवाइस ऐप को जल्द ही बायोमैट्रिक अनलॉक फीचर मिलने जा रहा है. अभी फाइंड माई डिवाइस ऐप ओपन करने के लिए गूगल अकाउंट के पासवर्ड की जरूरत होती है. इस नए अपडेट के साथ फाइंड माई डिवाइस ऐप को अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट या फेसियल रिकॉग्नीशिन की जरूरत होगी. नए फीचर के बाद यूजर को पासवर्ड याद रखने और टाइप करने की जरूरत पूरी तरह से खत्म हो जाएगी.

रिमोट लॉक फीचर भी हो रहा है पेश
इसके अलावा ऐप को एक रिमोट लॉक फीचर मिलने जा रहा है. इस नए फीचर के साथ फोन को लॉक करने के लिए यूजर को केवल उनके फोन नंबर की जरूरत होगी. जानकारी के अनुसार यह फीचर Android 10 और इससे आगे के ओएस पर चलने वाले एंड्रॉइड फोन के लिए लाया जा रहा है. इस फीचर को कंपनी इस साल के अंत तक रोलआउट कर सकती है.

ऐसे करें Find My Device फीचर इस्तेमाल
फाइंड माई डिवाइस फीचर का इस्तेमाल एंड्रॉइड फोन के जरिए किया जा सकता है. 
1. Find My Device फीचर ऑन करने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स पर जाना होगा.
2. इसके बाद Security के ऑप्शन पर टैप करना होगा.
3. अब Find My Device सेटिंग पर टैप कर ऑन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-Happy birthday: Office Office के मुसद्दीलाल आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

ऐप भी कर सकते हैं डाउनलोड
इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से Find My Device ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है. बता दें, Find My Device फीचर के ज्यादा फायदों के लिए स्मार्टफोन की लोकेशन ऑन होना जरूरी है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago