✕

होम / टेक / Google ने स्कैमर्स से बचाए भारतीयों के 13 हजार करोड़ रुपये, जानिए कैसे?

Google ने स्कैमर्स से बचाए भारतीयों के 13 हजार करोड़ रुपये, जानिए कैसे?

Google ने भारतीय यूजर्स के लिए जेमिनी लाइव को हिंदी समेत 8 भारतीय भाषा में लॉन्च किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेक दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने Google for India 2024 इवेंट के दौरान ने भारतीय यूजर्स के लिए जेमिनी लाइव को हिंदी समेत 8 भारतीय भाषा में लॉन्च किया है. इसी के साथ गूगल पे (Google Pay) के लिए भी नए नया सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किया है. इस दौरान गूगल ने बताया कि पिछले साल कंपनी ने स्कैमर्स से 13 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं. तो चलिए जानते हैं गूगल ने ये कैसे किया?

4.1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को भेजी वार्निंग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने जानकारी दी है कि उसने पिछले साल स्कैमर्स से 13 हजार करोड़ रुपये बचाए हैं. उसने फ्रॉड ट्रांसजैक्शन से बचाव के लिए यूजर्स को करीब 4.1 करोड़ से ज्यादा वार्निंग भेजे हैं. वहीं, गूगल फ्रॉड रिव्यू को हटाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहा है. कंपनी ने गूगल मैप से 17 करोड़ से ज्यादा गलत रिव्यू हटाए हैं. गूगल में सर्च एंड जेनेरेटिव एआई ट्रस्ट स्ट्रेटजी की डायरेक्टर स्निग्धा भारद्वाज का कहना है कि इन नंबरों की अहमियत किसी भी डेटा से ज्यादा है. ये लाखों लोगों को मिली प्रोटेक्शन, बिजनेस सेफगार्ड और ट्रस्ट को दर्शाते हैं.

रियल-टाइम स्कैनिंग सॉल्यूशन

गूगल के पास Google Play Protect पर रियल-टाइम स्कैनिंग जैसे सॉल्यूशन भी हैं, जो ऐप स्टोर में नए उभरते खतरों को ऑटोमैटिक स्कैन करने के लिए तैयार किया गया है. इसके जरिए गूगल ने वैश्विक स्तर पर 10 मिलियन से अधिक खतरनाक ऐप की पहचान की है. इसके साथ ही गूगल जल्द भारतीय एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एडवांस फ्रॉड प्रोटेक्शन फीचर पेश करेगा. जब भी यूजर्स वेब ब्राउजर से ऐप साइडलोड करने की कोशिश करेंगे और ये ऐप फाइल मैनेजर या मैसेजिंग ऐप जैसी संवेदनशील एक्सेस का परमिशन मांगेगी तो गूगल प्ले प्रोटेक्ट इसे इंस्टॉल होने से रोक देगा. अक्सर फाइनेंशियल स्कैम में इस तरह की ऐप का इस्तेमाल किया जाता है. बता दें, गूगल की यह सर्विस पिछले छह महीने से सिंगापुर में लाइव है, जहां उसने यूजर्स को 9 लाख से ज्यादा ऐप इंस्टॉल से रोका है.

इसे भी पढ़ें-किसानों को मिला दिवाली का तोहफा, 1 लाख करोड़ रुपये की दो योजनाओं को मिली मंजूरी


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago