✕

होम / टेक / दिवाली से पहले आएगा Google Pixel 9 सीरीज का नया फोन, 7 साल तक का मिलेगा OS अपडेट

दिवाली से पहले आएगा Google Pixel 9 सीरीज का नया फोन, 7 साल तक का मिलेगा OS अपडेट

Google ने अगस्त में भारत पिक्सेल 9 सीरीज के फोन लॉन्च किए थे. अब कंपनी पिक्सेल सीरीज का एक नया फोन Pixel 9 Pro लॉन्च करने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं, जो पूरे 7 साल तक नया जैसा दिखे, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, गूगल (Google) ने इस फेस्टिल  सीजन में Pixel 9 Pro को लॉन्च करने जा रही है. बता दें, गूगल ने अगस्त में भारत सहित कई ग्लोबल लेवल पर Pixel 9 सीरीज के फोन को पेश किया था. कंपनी ने उस समय भारत में केवल Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL लॉन्च किया था और  Pixel 9 Pro को बाद में लॉन्च करने की बात कही थी. तो आइए जानते हैं इस फोन में आपको क्या फीचर्स मिलेंगे.   

इस दिन होगा लॉन्च

कंपनी ने पुष्टि की है कि Pixel 9 Pro भारत में 17 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. यह Pixel 9 Pro XL की तरह ही पोर्सिलेन, रोज क्वार्ट्ज, हेज और ओब्सीडियन कलर में आएगा. आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार भारत  Pixel 9 Pro XL की तरह ही पोर्सिलेन, रोज क्वार्ट्ज, हेज और ओब्सीडियन कलर में आएगा. आधिकारिक लिस्टिंग के भारत में यह केवल 16GB + 256GB मॉडल में आएगा. छोटी स्क्रीन और छोटी बैटरी को छोड़कर, Pixel 9 Pro में लगभग Pixel 9 Pro XL जैसे ही स्पेसिफिकेशन और डिजाइन हैं, फोन का साइज Pixel 9 के समान है. यह केवल 16GB + 256GB मॉडल में आएगा. छोटी स्क्रीन और छोटी बैटरी को छोड़कर, Pixel 9 Pro में लगभग Pixel 9 Pro XL जैसे ही स्पेसिफिकेशन और डिजाइन हैं, फोन का साइज Pixel 9 के समान है.

इतनी होगी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Pixel 9 Pro की कीमत भारत में 1,09,999 रुपये होगी. गूगल के फ्लैगशिप फोन में AI के साथ कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं. इसे चार कलर ऑप्शन में ग्राहक 17 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे.

Google Pixel 9 Pro के फीचर्स 

1. पिक्सेल 9 प्रो में 6.3 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगी. फोन में टाइटन एम2 सिक्योरिटी चिप के साथ Google Tensor G4 प्रोसेसर है. फोन Android 14, 7 साल तक के OS अपडेट के साथ आता है.

2. फोन में 50MP का रियर कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, OIS, 30x डिजिटल ज़ूम, 10-बिट HDR रिकॉर्डिंग, सिनेमैटिक ब्लर, 4K 60 एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 48MP 5x टेलीफोटो कैमरा है. 

3. इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 42MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फेस अनलॉक के साथ अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर हैं. पिक्सेल 9 प्रो 27W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 21W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4700mAh की बैटरी से लैस है. 

इसे भी पढ़ें-इस पावर कंपनी को मिला 765 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आई जबरदस्त उछाल


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago