होम / टेक / Google ने लॉन्‍च किया Pixel 8 और Pixel 8 Pro, जानते हैं क्‍या है इसका सबसे खास फीचर ?

Google ने लॉन्‍च किया Pixel 8 और Pixel 8 Pro, जानते हैं क्‍या है इसका सबसे खास फीचर ?

ये फोन मौजूदा समय में आसपास के तापमान को मापने में सक्षम है. यही नहीं भविष्‍य में ये थर्मामीटर का भी काम कर सकेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Apple के बाद अब Google ने अपना नया मोबाइल फोन लॉन्‍च कर दिया है. भले ही इस फोन को खरीदने के लिए Apple  की तरह लाइन न लगी हो लेकिन इसमें भी कई ऐसे खास फीचर हैं जो इसे बाकी मोबाइल फोन से अलग खड़ा करते हैं. इस फोन में कई तरह के फीचर दिए गए हैं जिनमें सबसे खास Google Tensor G3 processor, बेहतरीन असिस्‍टेंस और सात साल की एंड्राइड सेफ्टी के साथ सुरक्षा अपडेट शामिल हैं. 

क्‍या है इनकी खास बात? 
Google के बनाए Pixel 8 और Pixel 8 Pro अपने आप में कई तरह की खूबियों से लैस हैं. इसका Tensor G3 processor इसकी वर्किंग को और स्‍मूद बनाता है. इसमें गूगल असिस्‍टेंट भी नए वर्जन में सामने आता है. Pixel 8 की कीमत 75999 रुपये है जबकि Pixel 8 Pro की कीमत 1,06,999 रुपये है. अगर आप इन मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. अगर आप एक्सिस बैंक, कोटक बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक है तो आप इस पर 8000 रुपये की छूट पा सकते हैं. इसी तरह प्रो पर 9000 रुपये की छूट पा सकते हैं. 

Pixel 7 से कैसे अलग है Pixel 8? 
गूगल का Pixel 8, Pixel 7 से कई मायनों में अलग है. Pixel 8 में Pixel 7 के मुकाबले जो स्‍क्रीन लगी है वो ज्‍यादा साटन मेटल फिनिश है और उसके बैक पर पालिश ग्‍लास लगाया गया है. ये रोज, हेजल और ओब्‍सीडियन जैसे रंगों में उपलब्‍ध है. Pixel 7 के मुकाबले अगर Pixel 8 की स्‍क्रीन की बात करें तो वो ज्‍यादा डायनैमिक है. ये 60 Hz से 120 Hz तक की क्षमता से युक्‍त है. Pixel 8 की बैटरी की बात करें तो इसकी क्षमता 4485 mah है. इसकी ये क्षमता इसे ज्‍यादा ड्यूरेबल और बेहतर बनाती है, . ये बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है. इसका डिस्‍प्‍ले 6.2 इंच एक्‍टा डिस्‍प्‍ले वाला है जो इसे बेहतर लुक देता है.  

इसका कैमरा भी है बेहतरीन 
Google के Pixel 8 का कैमरा भी कम खास नहीं है.कैमरे का सेंसर पहले से ज्‍यादा बेहतर बनाया गया है. Pixel 8 में प्राइमरी सेंसर से लेकर 50 मेगापिक्‍सल का ऑक्‍टा पीडी कैमरा लगाया गया है. जो इसकी पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को और बेहतर बनाता है. इस कैमरे का जूम दोगुना से लेकर आठ गुने तक बेहतर तरीके से काम करता है.
 इस अल्‍ट्रावाइड कैमरे में इंटरनल लैंस इंप्रूमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसमें लगा ऑटोफोकस विशेष रूप से कम रौशनी में भी बेहतर परफॉरमेंस देता है. Pixel 8 तीन रंगों में बाजार में उपलब्‍ध है. ये बे, पोर्सीलेन और ओब्‍सीडियन कलर में उपलब्‍ध है. फोन पूरी तरह से वॉटर प्रूफ है और अगर 30 मिनट तक 5.5 फीट पानी में रहने में भी सक्षम है. ये फोन अभी आसपास के तापमान को मापने में सक्षम है और भविष्‍य में मनुष्‍य के शरीर के तापमान को भी माप सकेगा.  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago