✕

होम / टेक / Android 15 के साथ Google दे रहा 'प्राइवेट स्पेस', जानिए कैसे होगा इस फीचर का इस्तेमाल?

Android 15 के साथ Google दे रहा 'प्राइवेट स्पेस', जानिए कैसे होगा इस फीचर का इस्तेमाल?

गूगल (Google) ने आखिरकार Android 15 का रोलआउट शुरू कर दिया है. इसमें यूजर्स को एक नया प्राइवेसी फीचर दिया जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप एंड्राइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, गूगल (Google) एंड्राइड 15 (Android 15) को रोलआउट करना शुरू कर किया है. यह अपडेट सबसे पहले पिक्सल स्मार्टफोन के लिए रोल आउट किया जाएगा. गूगल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट का सबसे बड़ा फीचर प्राइवेट स्पेस है. इस फीचर में यूजर्स को अपनी प्राइवेट फोटो फाइल और ऐप को हाइड करने का ऑप्शन मिलता है. तो चलिए जानते हैं आप इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

क्या है Private Space?
प्राइवेट स्पेस गूगल के लेटेस्ट Android 15 का सबसे बड़ा फीचर है. इसकी मदद से यूजर्स अपनी फोटो, ऐप्स और दूसरी फाइल्स को हाइड कर सकते हैं. यह फीचर फोन में एक अलग से वर्चुअल स्पेस क्रिएट करता है, जिसमें यूजर्स अपनी सेंसेटिव डेटा को सिक्योर कर सकते हैं. यूजर्स इसमें अपने फोटो, ऐप्स या अन्य किसी फाइल को सेव कर सकते हैं, जिसे कोई भी अनऑथराइज्ड तरीके से एक्सेस नहीं कर पाएगा. इसके लिए यूजर्स को अपने फोन में अलग से एक अकाउंट क्रिएट करना होगा, जिसमें गूगल के सिस्टम ऐप्स जैसे कि Google Photos, Files, Chrome, Screenshots के डुप्लीकेट फाइल्स को सिक्योर किया जा सकता है.

क्यों खास है ये फीचर?
प्राइवेट स्पेस फीचर इसलिए खास है क्योंकि यूजर्स अपने जिस फाइल को हाइड करना चाहते हैं, वे नॉर्मल ऐप ड्रॉर में नहीं दिखाई देंगे. प्राइवेट स्पेस के ऐप्स के ऊपर एक चाभी वाला छोटा आइकन दिखाई देगा, जो बताता है कि फाइल या ऐप्स को सिक्योर किया गया है. यूजर्स अपने फोन में प्राइवेट स्पेस को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं. लॉक करने के बाद प्राइवेट स्पेस के ऐप्स का आइकन दिखना बंद हो जाता है.

ऐसे करे Private Space का इस्तेमाल
1. प्राइवेट स्पेस फीचर के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने फोन को लेटेस्ट Android 15 से अपडेट करना होगा.
2. इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाएं और Security & Privacy सेक्शन को स्क्रॉल करें.
3. इसके बाद आपको Private Space मैन्यू दिखाई देगा, जिसे टैप करना है.
4. फिर ऑन-स्क्रीन इंस्ट्रक्शन फॉलो करते हुए Set Up पर टैप करना होगा और एक नया अकाउंट सेटअप करना होगा.
5. प्राइवेट स्पेस क्रिएट होने के बाद आप जब चाहे इसे डिलीट भी कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-EPFO अकाउंट से पैसे निकालना हुआ आसान, जानिए क्या है नए नियम?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago