होम / टेक / Google Gemini ने लॉन्च किया Imagen 3 AI, फ्री में बना सकेंगे AI इमेज

Google Gemini ने लॉन्च किया Imagen 3 AI, फ्री में बना सकेंगे AI इमेज

Google Gemini का Imagen 3 मेटा एआई (Meta AI) के मुकाबले क्लियर तस्वीरें बनाता हैं और फोटो की डीटेल अच्छी होती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी लंबे समय से गूगल (Google) के अपग्रेडेड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मॉडल का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल, गूगल ने Imagen 3 AI को लॉन्च कर दिया है. गूगल ने जेमिनी (Gemini) के साथ Imagen 3 AI का सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स इमेज बना सकेंगे. बता दें, Imagen 3 गूगल का नया और सबसे शक्तिशाली इमेज जेनरेशन मॉडल है. इसे यूजर्स ना केवल Gemini एप पर, बल्कि Gemini के API वर्जन और एप पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे. तो चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं. 

यूजर्स फ्री में कर सकेंगे इस्तेमाल
गूगल जेमिनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल एक पोस्ट में बताया है कि सभी यूजर्स जिसमें मुफ्त यूजर्स भी शामिल हैं, Imagen 3 का उपयोग करके आप कोई भी इमेज बना सकेंगे. पोस्ट में यह भी बताया गया कि यह AI मॉडल उच्च स्तर की फोटोरियलिज्म, बेहतर प्रॉम्प्ट अनुसरण और इमेज में कम अवांछित कंटेंट जोड़ने की क्षमता प्रदान करता है.

मिलेंगे यह प्रोम्प्ट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल का ये एआई टूल मेटा एआई से बेहतर है. Meta AI 1280x1280 पिक्सल रेज्यूलेशन और Imagen 3 2048x2048 पिक्सल रेज्यूलेशन की तस्वीर बनाता है. अगर दोनों की तुलना करें तो मेटा एआई के मुकाबले Imagen 3 क्लियर तस्वीरें बनाता है और फोटो की डीटेल अच्छी होती है. Imagen 3 को आप यह भी प्रोम्प्ट दे सकते हैं, कि आपको DSLR, GoPro style, वाइड एंगल लेंस आदि कैसी फोटो चाहिए.

इसे भी पढ़ें-एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने भी किया रतन टाटा को याद, X पर शेयर की एक इमोशनल पोस्ट...


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026


बड़ी खबरें

मई में 49 लाख बैरल प्रतिदिन पहुंचा भारत का क्रूड आयात, रूस बना सबसे बड़ा सप्लायर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और आपूर्ति संबंधी अनिश्चितताओं के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आयात रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

1 week ago

रिलायंस फैसले की खामोश विरासत: क्या सेबी के लिए अब धोखाधड़ी साबित करना होगा और मुश्किल?

रिलायंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि किसी नियम का उल्लंघन करना और धोखाधड़ी करना एक ही बात नहीं है. लेकिन सबसे गंभीर मामलों में सबूत के स्तर को ऊंचा उठाते हुए अदालत एक ऐसे सवाल को अनुत्तरित छोड़ गई, जिसका जवाब उसने नहीं दिया: ऐसे बाजार में, जहां गलत काम गुमनाम, इलेक्ट्रॉनिक और बिना किसी स्पष्ट पीड़ित के होता है, एक नागरिक नियामक धोखाधड़ी को साबित कैसे करे?

1 week ago

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 99% बातचीत पूरी; जल्द हो सकता है अंतरिम समझौता: अमेरिकी राजदूत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है.

1 week ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, 2035 तक 150 अरब डॉलर की वैल्यू चेन खड़ी करेगा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक दशक में 135-180 अरब डॉलर के निवेश और मजबूत सरकारी समर्थन के दम पर देश न केवल अपनी चिप जरूरतों को पूरा कर सकता है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी अहम भूमिका निभा सकता है.

1 week ago

स्पाइसजेट पर GST विभाग का शिकंजा, रद्द हो सकता है पंजीकरण; 124 करोड़ रुपये की टैक्स मांग

जीएसटी विभाग ने CGST/SGST अधिनियम, 2017 की धारा 62 के तहत कंपनी का प्रोविजनल असेसमेंट किया है. इस आकलन के आधार पर विभिन्न अवधियों के लिए कुल 124 करोड़ 65 लाख 87 हजार 156 रुपये की कर मांग निर्धारित की गई है.

1 week ago