होम / टेक / Airtel, Jio, Vodafone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना थर्ड पार्टी ऐप के पता चलेगा कॉलर का नाम

Airtel, Jio, Vodafone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना थर्ड पार्टी ऐप के पता चलेगा कॉलर का नाम

CNAP फीचर के लागू होने से स्पैम कॉल्स पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और यूजर्स को अधिक सुरक्षा मिलेगी. यह फीचर आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा किए गए कई सुधारों का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी कॉल्स पर नियंत्रण पाने के लिए कॉलर नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फीचर को लागू करने का निर्देश दिया है. इसके तहत Airtel, Jio, और Vodafone Idea, अपने नेटवर्क पर इस नए फीचर को लागू करने जा रही हैं. इसके बाद यूजर्स Truecaller जैसे थर्ड-पार्टी ऐप के बिना ही कॉल करने वाले का वेरिफाइड नाम सीधे अपनी स्क्रीन पर देख सकेंगे. तो आइए जानते हैं कि ये फीचर कैसे काम करेगा?

CNAP फीचर का महत्व और काम कैसे करेगा?

कॉलर नेम प्रेजेन्टेशन (Caller Name Presentation-CNAP) एक सप्लीमेंट्री सर्विस है, जिसका उद्देश्य कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करना है. इस फीचर के अंतर्गत, कॉल रिसीवर को कॉलर का नाम उसकी KYC (Know Your Customer) डिटेल्स के आधार पर दिखाई देगा. इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Truecaller पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी. इससे यूजर्स को फर्जी कॉल्स से बचने में मदद मिलेगी और उनकी कॉल पहचान करना आसान होगा.

टेलीकॉम कंपनियों ने इनसे की पार्टनरशिर
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड इस सुविधा को शुरू करने के लिए आवश्यक सर्वर और सॉफ़्टवेयर विकसित करने के लिए HP, Dell, Ericsson और Nokia जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दूरसंचार कंपनियों ने कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) को लागू करने के लिए आवश्यक डिवाइस को ऑर्डर दिया है. चुनिंदा सर्किलों में टेस्टिंग पहले ही शुरू हो गई है और तकनीक के स्टेबल होने के बाद सर्विस शुरू होगी. सीएनपी सेवा ट्रूकॉलर की तरह की ही सर्विस होगी.

Caller ID में दिखेगा सिम खरीदने वाले का नाम

जानकारी के अनुसार सिम लेते वक्‍त भरे जाने वाले फार्म में सिम लेने वाले का जो नाम दर्ज होगा, वही नाम कॉल करने पर दिखाई देगा. बिजनेस कॉल के मामले में कंपनी का नाम प्रदर्शित होगा. इस कदम से देश में साइबर क्राइम रोकने में मदद मिलेगी. इसके अलावा स्‍पैम कॉल रोकने में भी यह सहायक होगा. स्‍पैम कॉल देश में एक बड़ी समस्‍या बन चुका है. एक सर्वे के अनुसार, 60 फीसदी लोगों को दिन में 3 स्‍पैम कॉल आते हैं.

स्पैम कॉल्स पर नियंत्रण

TRAI ने फरवरी 2024 में CNAP को लागू करने की सिफारिश की थी, जिससे स्पैम और धोखाधड़ी कॉल्स को रोका जा सके. दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को इस सेवा को शीघ्र लागू करने का निर्देश दिया है. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, 2G नेटवर्क पर तकनीकी सीमाओं के कारण यह सुविधा पूरी तरह से लागू करना मुश्किल हो सकता है. फिर भी, यह सेवा यूजर्स के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उनके अनुभव को बेहतर बनाएगा और कॉलर की पहचान स्पष्ट करेगा. इसके अलावा, DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे गैर-+91 नंबरों को अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के रूप में लेबल करें, ताकि विदेशों से आने वाली धोखाधड़ी कॉल्स को रोका जा सके. एयरटेल पहले ही इस फीचर को लागू कर चुका है, और BSNL तथा Vodafone Idea भी इस दिशा में काम कर रहे हैं.

AI-आधारित समाधानों से स्पैम कॉल्स पर काबू

स्पैम कॉल्स और धोखाधड़ी SMS से बचाव के लिए, Airtel, BSNL और Vodafone Idea ने पहले ही AI-आधारित नेटवर्क इंटेलिजेंस समाधान लागू किए हैं. यह तकनीक ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने में मदद करती है और उन्हें एक सुरक्षित कॉलिंग अनुभव प्रदान करती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago