होम / टेक / श्रद्धालुओं को Google की ओर से तोहफा, सर्च बार में लिखेंगे महाकुंभ तो होगी फूलों की वर्षा

श्रद्धालुओं को Google की ओर से तोहफा, सर्च बार में लिखेंगे महाकुंभ तो होगी फूलों की वर्षा

प्रयागराज में लगे महाकुंभ के मौके पर Google ने एक खास फीचर जोड़ा है, जब आप गूगल पर "महाकुंभ" सर्च करते हैं, तो आपकी स्क्रीन गुलाब की पंखुड़ियों से भर जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल (Google) दुनिया का सबसे बड़ा सर्चिंग प्लेटफॉर्म है, जो इन दिनों भारत में होने वाले महाकुंभ (Mahakumbh 2025) पर्व की भक्ति में डूब गया है. दरअसल यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होने आ रहे हैं. इस मौके को खास बनाने के लिए गूगल ने एक मैजिक टूल निकाला है. अगर आप गूगल पर महाकुंभ सर्च करेंगे, तो आपकी पूरी स्क्रीन गुलाब की पंखुड़ियों से भर जाएगी। साथ ही आप इस फोटो को किसी के साथ साझा कर सकते हैं.

ऐसे करें फीचर का इस्तेमाल
1. इस फीचर के लिए आपको अपने मोबाइल फोन या फिर डेस्कटॉप पर सर्च ऐप गूगल को ओपन करना होगा. 

2. इसके बाद उस पर हिंदी, अंग्रेजी किसी भी भाषा में महाकुंभ (Mahakumbh) लिखना होगा. 

3. इसके लिखने के चंद मिनटों बाद स्क्रीन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होने लगेगी. साथ ही नीचे की ओर आपको स्क्रीन पर तीन ऑप्शन दिखेंगे.

4. इसमें से पहले ऑप्शन पर क्लिक करके गुलाब की पंखड़ियों के गिरने को रोका जा सकता है, जबकि दूसरे यानी मिडिल ऑप्शन पर टैप करके ज्यादा संख्या में गुलाब की पंखड़ियों की पंखड़ियों को बरसा पाएंगे. वहीं, तीसरे ऑप्शन पर टैप करके उस गुलाबी फोन स्क्रीन को किसी के साथ साझा किया जा सकेगा. यह लिंक फॉर्म में किसी के साथ साझा हो जाएगी.

एप्पल के फाउंडर की पत्नी महाकुंभ में होंगी शामिल
इस बार के महाकुंभ में Apple के संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन जॉब्स भी शामिल हो रही हैं. लॉरेंज महाकुंभ के दौरान कल्पवास करेंगी और साधुओं की संगत में रहेंगी. वो इस दौरान कुंभ में रहेंगी और गंगा में डुबकी लगाएंगी. लॉरेन को कैलाशनंद गिरि की तरफ से हिंदू नाम 'कमला' दिया गया था - जो उनकी आध्यात्मिक व्यस्तता का प्रतीक है. कुंभ के दौरान वह कल्पवास में रहेंगी और साधुओं की संगत में सादगीपूर्ण जीवन बिताएंगी. लॉरेन पॉवेल दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं.

144 साल बाद आया है महाकुंभ
इस बार का महाकुंभ 114 वर्षों बाद आया है. इस बार का महाकुंभ खास तौर पर 144 साल बाद आए एक दुर्लभ खगोलीय संयोग के कारण बेहद महत्वपूर्ण है.  कुंभ 12 साल में एक बार लगता है और हर छह साल में अर्धकुंभ का आयोजन होता है. इस बार के महाकुंभ में 35 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होगा. इसका आयोजन लगभग 10,000 एकड़ क्षेत्र में हो रहा है. बता दें, यह पहला महाकुंभ है, जो जनवरी 2024 में अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हो रहा है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

2 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

25 minutes ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

2 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ राजस्व का लक्ष्य, FMCG में बड़ा दांव; ईशा अंबानी ने RCPL के विस्तार का रोडमैप रखा

फूड पार्क नेटवर्क में 30,000 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी, कैंपा और इंडिपेंडेंस ब्रांड की तेज बढ़त के दम पर रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की बड़ी महत्वाकांक्षा

7 hours ago