होम / टेक / Income Tax Refund के नाम पर हो रही ठगी, साइबर सेल ने दी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी!

Income Tax Refund के नाम पर हो रही ठगी, साइबर सेल ने दी लोगों को सावधान रहने की चेतावनी!

इन दिनों साइबर ठगों ने इनकम टैक्स रिफंड (Income Tax Refund) का लालच देकर ठगी करना शुरू कर दिया है. इस बारे में पुलिस ने भी लोगों को चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्‍स (Income Tax) फाइल करने के बाद अब लोग अपने रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच लोगों के पास 'Income Tax Refund Due' के फर्जी मैसेज भी आने लगे हैं. अगर आपने भी इनकम टैक्स फाइल कर दिया है और आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, तो आप सावधान हो जाइए, क्योंकि इस मैसेज के जरिए आपका अकाउंट खाली हो सकता है. आपको बता दें, इनकम टैक्स विभाग की ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा जा रहा है, ये मैसेज साइबर ठग भेज रहे हैं. तो आइए जानते हैं अगर आपके पास ये मैसेज आता है तो आपको क्या करना है?

कैसे हो रही ठगी?
दरअसल, हाल में नोएडा में एक व्यक्ति के पास इनकम टैक्स रिफंड को लेकर एक मैसेज आया था, जिसके साथ एक लिंक था. उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर दिया और जो डिटेल पूछी जा रही थी, वह दे दी. थोड़ी ही देर में उनके पास बैंक से मैसेज आया कि उनके अकाउंट से सवा लाख रुपये डेबिट हो गए हैं. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. 

नोएडा साइबर सेल ने जारी की चेतावनी 
इस मामले के बाद नोएडा साइबर सेल ने यह चेतावनी जारी की गई है कि अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आ रहा है तो उसे पूरी तरीके से इग्नोर करें नहीं तो आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएंगे. साइबर सेल की तरफ से जारी की गई चेतावनी के अनुसार कुछ दिनों से साइबर क्राइम करने वालों द्वारा एक मैसेज/लिंक वायरल किया जा रहा है कि आपका इनकम टैक्स रिफंड ड्यू बताकर एक नम्बर देकर पैसों की धोखाधड़ी की जा रही है. इस प्रकार के मैसेज/लिंक किसी इनकम टैक्स विभाग द्वारा नहीं जारी किया जा रहा है. इस प्रकार के मैसेज/लिंक से सावधान रहें.

ऐसा मैसेज आया तो क्या करें?

1. साइबर सेल के अनुसार अगर आपको लिंक के साथ कोई ऐसा मैसेज आता है तो उसे इग्नोर करें. ऐसे मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं भेजे जा रहे हैं. साइबर ठगी करने वाले इन मैसेज को सर्कुलेट कर इसी से धोखाधड़ी कर रहे हैं. 
2. जिस नंबर से मैसेज आया है उसे ब्लॉक और रिपोर्ट कर दें. 
3. इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दें, ताकि जिस मोबाइल नंबर से यह मैसेज आया है, उसे ट्रैक कर ठगों तक पहुंचा जा सके.  
4. आप साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-ई-कॉमर्स पर शुरू हो गई Independence Day Sale! इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

6 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago