होम / टेक / किसके अकाउंट पर रोक लगवाना चाहती है सरकार? Elon Musk के X ने किया बड़ा दावा

किसके अकाउंट पर रोक लगवाना चाहती है सरकार? Elon Musk के X ने किया बड़ा दावा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर जिसे अब X के रूप में जाना जाता है, ने बड़ा दावा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (अब X) ने एक ऐसा दावा किया है, जिससे केंद्र की मोदी सरकार सवालों के घेरे में आ गई है. एक्स का दावा है कि मोदी सरकार ने कुछ अकाउंट और पोस्ट को हटाने का आदेश दिया है और ऐसा न करने की सूरत में जुर्माने की बात भी कही गई है. X की तरफ से आगे कहा गया है कि हम सरकार के इस आदेश से सहमत नहीं हैं, लेकिन फिर भी कार्रवाई कर रहे हैं. जिसके तहत कुछ पोस्ट और अकाउंट सिर्फ भारत में दिखाई नहीं देंगे.

जुर्माना या जेल भी संभव
एक्स ने अपने ग्लोबल गवर्नेंस अफेयर्स अकाउंट के जरिए यह दावा करते हुए कहा है कि भारत सरकार ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी किए हैं, जिसमें एक्स से कुछ अकाउंट और पोस्ट पर कार्रवाई करने को कहा गया है. साथ ही ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल की बात भी कही गई है. आदेश के अनुपालन में, हम इन खातों और पोस्ट को केवल भारत में ब्लॉक कर रहे हैं. हम इन कार्रवाइयों से असहमत हैं और मानते हैं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें - कल होने वाले इम्तिहान से पहले Byju Raveendran को झटका, देश छोड़ने पर रोक

सरकार फिलहाल खामोश
एलन मस्क की कंपनी ने आगे कहा है कि भारत सरकार के ब्लॉकिंग ऑर्डर्स को चुनौती देने वाली एक रिट अपील फिलहाल लंबित है. हमने अपनी नीतियों के अनुसार प्रभावित यूजर्स को इन कार्रवाइयों की सूचना भी दे दी है. कानूनी प्रतिबंधों के कारण, हम एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को प्रकाशित करने में असमर्थ हैं, लेकिन हमारा मानना ​​है कि पारदर्शिता के लिए उन्हें सार्वजनिक करना आवश्यक है. X के इस दावे पर अभी तक सरकार की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन अकाउंट को बैन करने के आदेश दिए गए हैं, उनमें से अधिकांश किसान प्रदर्शन के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे. गौरतलब है कि 2021 में भी किसानों के प्रदर्शन के दौरान ट्विटर और भारत सरकार के बीच तनाव देखने को मिला था. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

11 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

7 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

8 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

10 hours ago