होम / टेक / DoT ने TRAI को भेजा नया प्रस्ताव, सैटेलाइट कंपनियों को देना पड़ सकता है 5% AGR शुल्क

DoT ने TRAI को भेजा नया प्रस्ताव, सैटेलाइट कंपनियों को देना पड़ सकता है 5% AGR शुल्क

सरकार का यह कदम डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त करने की दिशा में बड़ा सुधार माना जा रहा है. हालांकि, फीस बढ़ोतरी से कंपनियों की लागत बढ़ सकती है, लेकिन लंबे समय में यह सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं के लिए बेहतर नियामक ढांचा तैयार करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत सरकार सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने वाली कंपनियों से स्पेक्ट्रम इस्तेमाल के लिए अधिक फीस लेने की योजना पर काम कर रही है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने सुझाव दिया है कि सैटेलाइट कंपनियों को अपने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) का 5 फीसदी शुल्क देना चाहिए. यह दर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा सुझाए गए 4 फीसदी से अधिक है. इस कदम का असर एलन मस्क की स्टारलिंक, अमेजन की कुइपर और भारत की जियो सैटेलाइट जैसी कंपनियों पर पड़ेगा.

DoT का प्रस्ताव TRAI के पास समीक्षा के लिए जाएगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, DoT जल्द ही संशोधित प्रस्ताव TRAI को भेजेगा. समीक्षा के बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास अंतिम मंजूरी के लिए जाएगा. TRAI ने पहले सुझाव दिया था कि शहरों में ग्राहकों से सालाना ₹500 अतिरिक्त शुल्क लिया जाए ताकि कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा बढ़ा सकें. हालांकि, DoT ने इसे ठुकरा दिया क्योंकि शहर-गांव के आधार पर अलग-अलग शुल्क लागू और ऑडिट करना व्यावहारिक नहीं है.

रेवेन्यू बढ़ने के साथ फीस बढ़ाना उचित: DoT

DoT का तर्क है कि अब सैटेलाइट इंटरनेट केवल व्यावसायिक उपयोग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाला है. इसलिए, बढ़ते बाजार और मुनाफे के अनुरूप फीस में वृद्धि उचित है. वर्तमान में जीएसओ (GSO) ऑपरेटर्स जैसे ह्यूजेस और नेल्को AGR का 3-4% शुल्क देते हैं, जबकि नई नॉन-जीएसओ कंपनियों के लिए 5% दर प्रस्तावित है. IN-SPACe की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्पेस इकोनॉमी सेक्टर 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जो वैश्विक बाजार का लगभग 8% हिस्सा होगा.

परमिट मिले, पर स्पेक्ट्रम आवंटन बाकी

स्टारलिंक, वनवेब और जियो सैटेलाइट को भारत में सेवा देने के परमिट मिल चुके हैं, लेकिन स्पेक्ट्रम आवंटन तभी होगा जब मूल्य निर्धारण तय हो जाएगा. वहीं, अमेजन कुइपर को अभी अनुमोदन का इंतजार है. टेलीकॉम एक्ट के तहत, जीएसओ और नॉन-जीएसओ दोनों कंपनियों को एडमिनिस्ट्रेटिव तरीके से स्पेक्ट्रम दिया जाएगा.

डिजिटल भारत निधि से सब्सिडी का प्रस्ताव खारिज

TRAI ने सुझाव दिया था कि डिजिटल भारत निधि (DBN) से ₹20,000–₹50,000 के सैटेलाइट टर्मिनल पर सब्सिडी दी जाए ताकि दूरदराज के इलाकों में सेवाओं का प्रसार बढ़े. लेकिन DoT ने यह प्रस्ताव खारिज कर दिया क्योंकि DBN में सीधे सब्सिडी देने की व्यवस्था मौजूद नहीं है.

आगे की प्रक्रिया

TRAI की प्रतिक्रिया के बाद DoT स्पेक्ट्रम प्राइसिंग और अलॉटमेंट नियमों को अंतिम रूप देगा. इसके बाद देशी और विदेशी कंपनियों को स्पेक्ट्रम वितरण पर स्पष्टता मिलेगी. यह कदम भारत को सैटेलाइट इंटरनेट के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे ले जाने और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाने में अहम साबित हो सकता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago