होम / टेक / क्या आपके फोन में भी है फोटो एडिटर? इन 6 कैटेगरी वाले ऐप सबसे ज्यादा डेंजरस

क्या आपके फोन में भी है फोटो एडिटर? इन 6 कैटेगरी वाले ऐप सबसे ज्यादा डेंजरस

गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप मौजूद हैं, जो यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा फोटो एडिटर, हेल्थ ट्रैकर टॉप पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: इन दिनों ट्रेंड में क्या है? सेल्फी और सेहत. आप कहीं भी चले जाएं, अक्सर देखते होंगे कि वहां कोई न कोई सेल्फी जरूर ले रहा होगा. खुद को और ज्यादा खूबसूरत दिखाने के लिए युवा वर्ग धड़ल्ले से फोटो एडिटर भी डाउनलोड करते हैं. वहीं, दूसरी तरफ आजकल लोग सेहत को लेकर भी सजग हुए हैं, पर इसमें भी स्टाइल की एंट्री हो गई है. जैसे- आप अक्सर देखते होंगे कि युवा वर्ग जो बॉडी बना रहा है, उसके पास स्मार्टवॉच होगा और उसके फोन में कोई हेल्थ ट्रैकर ऐप होगा.

फेसबुक के 10 लाख से अधिक यूजर्स के डेटा चोरी
आप सोच रहे होंगे कि हम ये बातें आज आपको क्यों बता रहे हैं? हम ये बातें इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हैकर्स की नजरें भी इन्हीं ट्रेंड्स पर हैं और वे इसी का फायदा उठा रहे हैं. आपको बता दें कि हाल में ही 10 लाख से अधिक फेसबुक यूजर्स की जानकारी पासवर्ड समेत लीक हो गई है. मेटा ने भी इस बात को स्वीकार किया है. इन लोगों के डेटा लीक होने के पीछे सबसे बड़े जिम्मेदार फोटो एडिटर ऐप्स और हेल्थ ट्रैकर ऐप्स हैं. इनके अलावा मोबाइल गेम, कैमरा ऐप, वीपीएन सर्विस और राशिफल ऐप के जरिए हैकर्स लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप मौजूद हैं, जो यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं. इनमें सबसे ज्यादा फोटो एडिटर, हेल्थ ट्रैकर, मोबाइल गेम, कैमरा ऐप, वीपीएन सर्विस और राशिफल ऐप हैं. वो इसलिए, क्योंकि यूजर्स के बीच इस कैटेगरी के ऐप्स मोस्ट पॉपुलर हैं.

कैसे बनाते हैं लोगों को शिकार
इन 6 कैटेगरी के धोखाधड़ी करने वाले ऐप्स पहले तो आपको लुभाते हैं. जब आप इन्हें इंस्टॉल कर लेते हैं तो ये आपको आपके फेसबुक अकाउंट के जरिए लॉगइन करने के लिए कहते हैं. यूजर्स इतनी जल्दी में होते हैं कि उन्हें ये प्रॉसेस ज्यादा आसान लगता है. जैसे ही वे फेसबुक अकाउंट से इन कैटेगरीज के ऐप्स को लॉगइन करते हैं, ये ऐप्स काम करना बंद करते हैं या फिर हैंग होने लगते हैं. यदि आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है तो जरा सतर्क हो जाइए, क्योंकि आपकी डिटेल्स भी हैकर्स के हाथों में जा सकती है.

शिकार हो जाने पर तुरंत क्या करें और आगे क्या ध्यान रखें
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 6 कैटेगरी वाले ऐप्स से सबसे ज्यादा डेटा चोरी हुए हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो तत्काल प्रभाव से जिस-जिस डिवाइस पर आप फेसबुक पर लॉगइन हैं, तुरंत लॉगआउट हो जाएं और अपना नया पासवर्ड बनाएं. उससे पहले इन ऐप्स को तुरंत फोन से डिलीट कर दें. ध्यान रखें, कभी भी कोई ऐप डाउनलोड करें तो सबसे पहले उसका रिव्यू पढ़ लें. इसके अलावा हमेशा ऑथेंटिक ऐप ही डाउनलोड करें. जिस ऐप के बारे में आप नहीं जानते या नाम नहीं सुना है तो उसे तो भूल से भी डाउनलोड नहीं करें, क्योंकि अगला शिकार आप भी हो सकते हैं. इसीलिए हमेशा सतर्क रहें और अपने डेटा की सुरक्षा करें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

18 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

15 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

15 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

23 hours ago