होम / टेक / WhatsApp में चैट करना होगा मजेदार, यूजर्स को जल्द मिलेगा ये नया फीचर

WhatsApp में चैट करना होगा मजेदार, यूजर्स को जल्द मिलेगा ये नया फीचर

मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में यूजर्स को जल्द चैट थीम्स बदलने से जुड़ा फीचर मिलने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पॉप्यूलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) के रोड़ों यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, व्हाट्सऐप में लगातार नए फीचर्स ऑफर किए जा रहे हैं. साथ ही यूजर्स को चैटिंग के दौरान एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन के साथ बेहतरीन प्राइवेसी भी दी जा रही है. हालांकि, कई यूजर्स ऐप की बोरिंग चैट थीम को लेकर शिकायत करते रहते हैं, जिसके बाद प्लेटफॉर्म ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है. ऐसे में अब जल्द ही यूजर्स अपनी मनपसंद थीम को WhatsApp चैट्स के लिए सेट कर सकेंगे. तो आइए जानते हैं कैसा होगा ये फीचर?

शुरू हो गई फीचर की टेस्टिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेटा की ओनरशिप वाला ऐप व्हाट्सऐप कुछ कस्टमाइजेशन ऑप्शंस पर काम कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप ने कस्टम चैट थीम फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इसकी मदद से यूजर्स अपने कन्वर्सेशन और चैट्स को पर्सनलाइज कर पाएंगे. इस फीचर के बारे में अगस्त में संकेत मिले थे और अब इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है.

यूजर्स को मिलेंगे 20 से ज्यादा अलग-अलग कलर थीम्स
व्हाट्सऐप यूजर्स को अभी डिफॉल्ट, लाइट और डार्क थीम्स के विकल्प मिलते हैं. हालांकि, नए अपडेट के बाद गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम में शामिल टेस्टर्स को व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.24.21.34 के साथ ढेरों नए थीम्स और कलर वेरिएशंस मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स 22 अलग-अलग चैट थीम्स और 20 कलर विकल्प में से किसी भी एक को चुन सकते हैं.
नया फीचर टेस्टिंग के बाद स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनाया जाएगा और यूजर्स को एक नया 'Chat Theme' सेटिंग्स पेज मिलेगा. इस पेज पर यूजर्स इंडिविजुअल चैट्स के लिए थीम बदल सकेंगे. इसी पेज पर चैट कलर और बैकग्राउंड वॉलपेपर बदलने का विकल्प भी दिया जाएगा. वहीं, अगर यूजर्स चाहें तो एक साथ सभी चैट्स के लिए थीम बदल पाएंगे, जिससे उन्हें एक जैसा अनुभव ऐप में मिले. 

अगले कुछ सप्ताह में दिखेगा नया बदलाव
जानकारी के अनुसार अभी ये फीचर बीटा टेस्टिंग मोड में है और ऐसे में चुनिंदा बीटा टेस्टर्स को ही इसका ऐक्सेस मिल रहा है. iOS यूजर्स के लिए भी WhatsApp वर्जन 24.20.71 के साथ इसकी टेस्टिंग शुरू हो गई है. हालांकि, अभी यह बदलाव सभी बीटा यूजर्स को भी नहीं दिखा है. अगले कुछ सप्ताह में स्टेबल वर्जन का हिस्सा बनने के बाद इस फीचर का ऐक्सेस सभी व्हाट्सऐप यूजर्स को मिलने लगेगा. थीम फीचर मिलने के बाद आपको चैट करने में काफी आनंद आएगा. 

इसे भी पढ़ें-भारत में लॉन्च हुई Toyota Hyryder Festival Limited Edition, जानिए कितनी है कीमत?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago