होम / टेक / ChatGPT चलाने में रोज खर्च होते हैं करोड़ों, जानिए क्या है पूरा मामला?

ChatGPT चलाने में रोज खर्च होते हैं करोड़ों, जानिए क्या है पूरा मामला?

इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि यह खर्चा फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट और अन्य इन्वेस्टर्स के द्वारा ही उठाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास हुआ है और बहुत से ऐसे आविष्कार हुए हैं जिन्होंने मानव जीवन को बहुत ही सुविधापूर्ण और आसान बना दिया है. ऐसा ही एक अविष्कार है ChatGPT. अब हाल ही में कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें ChatGPT को चलाने के लिए किए जाने वाले खर्च को लेकर काफी बड़े-बड़े दावे लिए गए हैं. 

दिवालिया हो जाएगी OpenAI
एनालिटिक्स इंडिया मैगजीन में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो OpenAI, ChatGPT को रोज चलाने के लिए लगभग 700,000 डॉलर्स प्रतिदिन यानी लगभग 5.8 करोड़ रूपए खर्च कर रही है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि यह खर्चा फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट और अन्य इन्वेस्टर्स के द्वारा ही उठाया जा रहा है और अगर Sam-Altman (ChatGPT के फाउंडर) द्वारा चलाई जाने वाली OpenAI जल्द से जल्द प्रॉफिट कमाना शुरू नहीं कर देती तो इन्वेस्टर्स ChatGPT पर खर्च करना बंद कर सकते हैं. जिसकी वजह से 2024 तक यह कंपनी दिवालिया भी हो सकती है.

OpenAI की घोषणा
इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि माइक्रोसॉफ्ट द्वारा OpenAI में की गई 10 बिलियन डॉलर्स की इन्वेस्टमेंट ही है जिसकी बदौलत फिलहाल कंपनी काम कर रही है. लेकिन दूसरी तरफ OpenAI ने घोषणा की है कि वह 2023 में 200 मिलियन डॉलर्स की वार्षिक कमाई के स्टार को प्राप्त कर सकती है और 2024 तक कंपनी 1 बिलियन डॉलर्स की कमाई के स्तर तक भी पहुंच सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा की गई यह घोषणा लॉन्ग-टर्म में पूरी होती दिखाई नहीं देती. 

घाटे में है कंपनी?
आपको बता दें कि जब से OpenAI ने ChatGPT को विकसित करने की शुरुआत की है तब से लेकर आज तक कंपनी को लगभग 540 मिलियन डॉलर्स का नुक्सान हो चुका है. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया गया है कि हालांकि CEO Sam Altman के पास OpenAI की इक्विटी नहीं है, लेकिन कंपनी नॉन-प्रॉफिट से बहुत ही जल्दी एक प्रॉफिट वाली कंपनी बन गई है. इसके साथ-साथ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस साल मई में ChatGPT ने रिकॉर्ड 1.9 बिलियन यूजर्स दर्ज किए थे, जिसके बाद जून में कंपनी ने 1.7 बिलियन यूजर्स और जुलाई में 1.5 बिलियन यूजर्स दर्ज किए थे. 
 

यह भी पढ़ें: कैसे Auditors का रिस्क से बचना, कंपनियों के लिए बन रहा है रिस्की?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

38 minutes ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

3 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

47 minutes ago

CapitalXB ने पवन माताई को बनाया बिजनेस हेड, MSME और एक्सपोर्ट फाइनेंस कारोबार को देंगे नई रफ्तार

पवन माताई के पास कॉर्पोरेट बैंकिंग, ट्रेड फाइनेंस, सप्लाई चेन फाइनेंस और फिनटेक आधारित क्रेडिट के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है.

58 minutes ago

गुजरात का स्वर्णिम अवसर: क्यों अगली वैश्विक विनिर्माण क्रांति की शुरुआत यहीं से हो सकती है

लेखक के अनुसार, यह समय गुजरात के लिए बेहद अनुकूल है. CETA के तहत भारतीय निर्यातकों को ब्रिटेन में लगभग 99 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी.

1 hour ago