होम / टेक / केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किए निर्देश

केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किए निर्देश

टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास अच्छी और बिना रुकावट वाली नेटवर्क सेवा सुनिश्चित करें, ताकि देश की सुरक्षा और आपदा से निपटने की तैयारी मजबूत रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, संचार मंत्रालय ने 7 मई 2025 को एक जरूरी आदेश (ऑफिस मेमोरेंडम) जारी किया है. इसमें सभी टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं (TSPs) और संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि पूरे भारत में, खासकर सीमा से लगे जिलों और आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में, संचार सेवाएं बिना रुके चलती रहें. इस आदेश में बताया गया है कि आपातकालीन स्थितियों में मदद पहुंचाने और देश की सुरक्षा बनाए रखने में टेलीकॉम सेवाओं की बहुत अहम भूमिका होती है.

ये रहे मुख्य निर्देश

• अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर के अंदर जितनी भी जरूरी टेलीकॉम सुविधाएं हैं, उनकी एक अपडेटेड सूची तैयार रखनी है.
• डीज़ल जेनरेटर चलाने के लिए ईंधन का भंडार बना कर रखना है.
• फौरन मरम्मत के लिए जरूरी उपकरणों और कर्मचारियों की टीम तैयार रखनी है.

राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि आपात स्थिति में टेलीकॉम कर्मियों की आवाजाही में कोई दिक्कत न हो और जरूरी ढांचे की सुरक्षा बनी रहे. अगर सेना को किसी दिन खास टेलीकॉम सुविधा की जरूरत हो, तो रक्षा मंत्रालय के कहने पर TSPs को तुरंत सेवाएं शुरू करनी होंगी. 

TSPs को यह भी कहा गया है कि वे अपने सिस्टम की जांच करें कि बैकअप सिस्टम (redundancy systems) और आपस में नेटवर्क साझा करने की सुविधा (ICR – intra-circle roaming) ठीक से काम कर रही है या नहीं. जरूरत पड़ने पर टेलीकॉम विभाग (DoT) उनकी मदद करेगा.

सभी काम SOP-2020 (आपदा के समय टेलीकॉम सेवाओं के लिए तय नियम) के अनुसार ही करने होंगे. अधिकारियों को समय-समय पर अपनी तैयारी और समन्वय की जानकारी DoT हेडक्वार्टर को भेजनी होगी. यह आदेश चैत्यन्य शुक्ला, निदेशक (आपदा प्रबंधन), द्वारा जारी किया गया है और इसे 'अत्यंत जरूरी' बताया गया है, क्योंकि देश इस समय संचार प्रणाली को मजबूत बनाने और रणनीतिक रूप से तैयार रहने पर ध्यान दे रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago