होम / टेक / AI भविष्य में ले सकता है आपकी जगह? जानिये एक्सपर्ट्स की राय

AI भविष्य में ले सकता है आपकी जगह? जानिये एक्सपर्ट्स की राय

लोगों को AI से खतरा महसूस होने लगा है. यह खतरा और कुछ नहीं बल्कि एक सवाल भर है और सवाल है कि क्या आने वाले समय में AI आपकी नौकरी छीन लेगा?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नवम्बर 2022 में OpenAI ने AI (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) वाले चैटबॉट, ChatGPT को रिलीज किया था जिसके बाद से यह टेक्नोलॉजी के क्षेत्र के साथ-साथ मानव इतिहास का भी सबसे बड़ा आविष्कार बन गया है. रिलीज होने के कुछ समय के बाद ChatGPT ने US लॉ और MBA की परीक्षाएं भी क्लियर कर लीं जिससे सब लोगों को इसकी जबरदस्त क्षमता का पता लग गया. बहुत से लोगों के लिए AI का उदय जहां किसी चमत्कार से कम नहीं है, वहीं बहुत से लोगों को AI के बढ़ते क्षेत्र से खतरा भी महसूस होने लगा है. यह खतरा और कुछ नहीं बल्कि एक सवाल भर है और वह सवाल ये है कि क्या आने वाले समय में AI आपकी नौकरी छिनकर आपकी जगह ले सकता है? 

अभी बहुत बड़ा होगा AI का क्षेत्र
लेकिन भारत के IT (इन्फोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) क्षेत्र के विचार बाकी दुनिया से काफी अलग और विपरीत हैं. भारतीय IT क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Nasscom का मानना है कि AI लोगों की नौकरी को छिनेगा नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा. Nasscom की रणनीतिक रिव्यु रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि टेक के क्षेत्र के अंतर्गत AI, रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर प्रदान करने वाला क्षेत्र है. इसके साथ-साथ भारतीय टेक इंडस्ट्री वित्त वर्ष 2023 के अंत तक 245 बिलियन डॉलर जितना बड़ा हो सकता है जिसकी वजह से उम्मीद लगाई जा रही है कि AI का क्षेत्र और बड़ा ही होगा. 

रोजगार के अवसर देने वाला फरिश्ता है AI 
मीडिया से बातचीत के दौरान Nasscom की प्रेसिडेंट Debjani Ghosh ने कहा – जब भी दुनिया में कुछ नया होता है तो सबसे पहले लोग उसकी तरफ नेगेटिव तरीके से ही रिएक्ट करते हैं. जब ऑटोमेशन की टेक्नोलॉजी को दुनिया में इंट्रोड्यूस किया गया था तो बहुत से लोगों का मानना था कि यह टेक्नोलॉजी उनसे उनकी नौकरियां छीन लेगी और टेक के क्षेत्र में नौकरी मिल सके उसके लिए लोगों को खुदकी क्षमताओं को बढ़ाना होगा. 

AI नहीं ले सकता इंसानों की जगह
Debjani Ghosh की बातों से सहमती जताते हुए TCS में एंटरप्राइज ग्रोथ ग्रुप के प्रेसिडेंट Krishnan Ramanujam ने कहा - यह सोचना कि AI और ऑटोमेशन से लोगों की नौकरियां चली जायेंगी अब काफी पुरानी और बोरिंग बात हो चुकी है. ChatGPT का सपोर्ट करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि AI कभी भी किसी से नौकरियां नहीं छिनेगा. Krishnan Ramanujam ने बातचीत के दौरान कहा “मैंने खुद ChatGPT का इस्तेमाल किया है और मुझे नहीं लगता कि यह लोगों से उनकी नौकरियां छीन सकता है. यह बेहतर सुविधाएं और प्रक्रिया को ज्यादा आरामदायक बना सकता है लेकिन कभी भी इंसानों की जगह नहीं ले सकता. 

हर चीज के लिए जरूरी है टेक्नोलॉजी
टेक महिन्द्रा के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर CP Gurnani ने भी जनरेटिव AI के मुद्दे पर अपने महत्त्वपूर्ण विचार पेश किये हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा – मैं जनरेटिव AI को लेकर बहुत खुश हूं. यह कभी नौकरियां छीन नहीं सकता बल्कि हमेशा रोजगार के नए अवसर ही प्रदान करेगा. टेक्नोलॉजी हर चीज के लिए बहुत जरूरी है और वह सभी चीजों के दिल की तरह है. 
 

यह भी पढ़ें: Industrial Growth के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, लगातार बढ़ रही रफ्तार 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago