होम / टेक / बदल गया BSNL का लोगो और स्लोगन! यूजर्स के लिए कई नई सर्विस भी हुई लॉन्च    

बदल गया BSNL का लोगो और स्लोगन! यूजर्स के लिए कई नई सर्विस भी हुई लॉन्च    

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 24 साल बाद अपने लोगो में बदलाव किया है. कंपनी ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही कई नई सर्विस भी लॉन्च की हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के यूजर्स हैं या इसमें स्विच करने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, बीएसएनएल धीरे-धीरे अपनी एक नई पहचान बनाकर पुरानी शान को वापस लाने का काम रही है. बीते दिनों, दूसरी टेलीकॉम कंपिनयों द्वारा टैरिफ बढ़ने के बाद बीएसएनएल के साथ लाखों नए ग्राहक जुड़ गए हैं. अब सरकारी स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने अपना नया लोगो और स्लोगन भी पेश कर दिया है. कंपनी ने नए लोगो के साथ अपने यूजर्स के लिए कई नई सर्विस भी लॉन्च की हैं. यह ऐसे समय में हुआ है जब कंपनी अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने की ओर बढ़ रही है. वहीं, बीएसएनएल की 4G सर्विस को भी धीरे-धीरे देशभर में रोलआउट किया जा रहा है. तो चलिए जानते कंपनी में लोगों में क्या बदलाव किए हैं और कौन-सी नई सर्विस लॉन्च की हैं?

बदल गया नया लोगो और स्लोगन
बीएसएनएल के नए लोगो में इन ऐरो को सफेद और हरा रंग का कर दिया गया है. वहीं, गोले का रंग बदलकर ओरेंज कर दिया है. साथ ही गोले के अंदर आपको भारत के नक्शा भी देखने को मिलेगा. बीएसएनएल का पहला स्लोगन "Connecting India" था, जिसे अब बदलकर "Connecting Bharat" कर दिया गया है. बीएसएनएल का नया लोगो विश्वास, ताकत और देशभर में पहुंच का प्रतीक है. 

कंपनी ने लॉन्च की ये नई सर्विस
1. स्पैम-फ्री नेटवर्क-
टेलीकॉम कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई नए फीचर्स पेश कर रही है. इनमें से एक स्पैम-फ्री नेटवर्क है जिसे अनचाहे मैसेज और स्कैम को अपने आप फिल्टर करने के लिए डिजाइन किया गया है.
2. हाई-स्पीड डेटा का मजा- कंपनी अपने इंटरनेट कस्टमर्स के लिए नेशनल वाई-फाई रोमिंग सर्विस लेकर आई है. इस सर्विस से यूजर्स हाई-स्पीड डेटा का आनंद ले सकते हैं. ऐसा बीएसएनल हॉटस्पॉट के जरिये होगा. इसके लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना है.
3. फाइबर बेस्ड टीवी सर्विस- कंपनी ने नई फाइबर बेस्ड टीवी सर्विस भी लॉन्च की है. इसमें 500 लाइव टीवी चैनल और पे टीवी ऑप्शन मिल रहा है. यह सभी इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी खर्च के मौजूद है. अच्छी खबर यह है कि टीवी स्ट्रीमिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला डेटा उनके मासिक इंटरनेट भत्ते में नहीं गिना जाएगा.
4. नया सिम खरीदना आसान- कंपनी कियोस्क सुविधा भी लेकर आई है, जिसकी मदद से ग्राहकों को नया सिम खरीदने, अपग्रेड करने और स्विच करने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसमें केवाईसी प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी.
5. डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) कनेक्टिविटी- आखिर में कंपनी ने देश का पहला डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) कनेक्टिविटी सॉल्यूशन पेश किया है, जो सैटेलाइट और मोबाइल नेटवर्क का एक मिश्रण है. कंपनी की यह सर्विस इमरजेंसी और रिमोट एरिया में बिना रेगुलर नेटवर्क कनेक्टिविटी के डिजिटल पेमेंट करने की परमिशन देगी.

इसे भी पढ़ें-60 साल के हुए गृह मंंत्री अमित शाह, जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर?

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago