होम / टेक / Direct To Device टेक्नोलॉजी पर काम कर रही BSNL, बिना सिम कार्ड के होगा ये काम

Direct to Device टेक्नोलॉजी पर काम कर रही BSNL, बिना सिम कार्ड के होगा ये काम

BSNL इन दिनों एक नई टेक्नोलॉजी Direct to Device पर काम कर रही है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से आप कुछ काम बिना सिम कार्ड के कर सकेंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) तेजी से एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ खुद को डेवलप कर रही है. इसी के तहत अब कंपनी ने Direct to Device टेक्नोलॉजी पर काम करनाशुरू कर दिया है. कंपनी इस नई सर्विस को टेस्ट कर रही है. इसमें यूजर्स को बिना सिम कार्ड के फोन कॉल और एसएमएस करने की सुविधा मिलेगा. बता दें, हाल में ही कंपनी ने अपना नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही एक नया स्लोगन भी जारी किया था. इसी के साथ कंपनी ने कुछ नई सर्विस लाने की भी घोषणा की थी. तो आइए जानते हैं ये नई टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी और इससे यूजर्स को कितना फायदा होगा?

डायरेक्ट टू डिवाइस सर्विस ऐसे करेगी काम
बीएसएनएल के अनुसार डायरेक्ट टू डिवाइस कनेक्टिविटी सर्विस सिमलेस, भरोसेमंद कनेक्टिविटी देने के लिए सैटेलाइट और टेरेस्ट्रियल मोबाइल नेटवर्क को एक साथ लाती है. Viasat के साथ मिलकर इस सर्विस को डेवलप किया जा रहा है. कंपनी ने हाल ही में इंडियन मोबाइल कांग्रेस में मौजूद लोगों के बीच सैटेलाइट बेस्ड दो-तरफा मैसेजिंग सर्विस को शोकेस किया था.

बिना सिम के ऐसे होगा कम्युनिकेशन
ट्रायल में कंपनी ने एक कमर्शियल एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था. इसमें नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (NTN) कनेक्टिविटी के साथ एक मैसेज को लगभग 36,000 किमी दूर Viasat के एक सैटेलाइट तक भेजा गया. आईफोन और फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोन पर सैटेलाइट मैसेज की तरह D2D इमरजेंसी या प्राकृतिक आपदाओं के समय इस्तेमाल हो सकता है, क्योंकि यह जमीन, हवा और समुद्र पर काम करता है. 

इन लोगों को होगा फायदा
D2D, मौजूदा सेलुलर नेटवर्क का इस्तेमाल और उन्हें नए सिरे से सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशंस के साथ इंटरैक्ट करके काम करता है, जो आकाश में विशाल सेल टावर के तौर पर काम करते हैं. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो ऐसे इलाकों में रहते हैं जहां कनेक्टिविटी कम है और यह ग्रामीण क्षेत्रों में कवरेज की खाई को पाट सकता है.

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मिलेगी चुनौती
बता दें, प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर जैसे Airtel, Jio और Vodafone-Idea भी कथित तौर पर सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस पर काम कर रहे हैं. ऐसे में बीएसएनएल का भी इस सेगमेंट में आना इन कंपनियों के लिए चुनौती को बढ़ा सकता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

6 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

6 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

9 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

7 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

8 hours ago