होम / टेक / BSNL लगाने जा रहा 1876 नए मोबाइल टावर, इस राज्य में सबसे पहले शुरू होगी 5G सर्विस

BSNL लगाने जा रहा 1876 नए मोबाइल टावर, इस राज्य में सबसे पहले शुरू होगी 5G सर्विस

BSNL जल्द ही अपनी 5G सर्विस शुरू करने जा रही है. इसके लिए कंपनी ने 1876 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना बनाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के यूजर हैं और इसकी 5G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, जल्द ही बीएसएनएल 5G मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू होने जा रही है. कंपनी की ओर से 1876 साइट लगाने की घोषणा की गई है. इसके टेंडर के लिए बोलियां 22 नवंबर तक जमा की जा सकती हैं. इसके लिए कंपनी को 50 लाख रुपये की राशि जमा करनी होगी. तो आइए जानते हैं ये मोबाइल टॉवर कहां लगने जा रहे हैं?

यहां मिलेगी सबसे पहले BSNL 5G सर्विस
बीएसएनएल इस टेंडर के जरिए 1876 मोबाइल टॉवर देश की राजधानी दिल्ली में लगाने जा रही है. ऐसे में सबसे पहले 5G सर्विस को दिल्ली में लागू किया जाएगा. दिल्ली सर्कल में 5G कॉमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए OEMs को इनवाइट करने का ऐलान जारी किया गया है. दिल्ली सर्कल में एक प्राइमरी 5G-एज-ए-सर्विस प्रोवाइडर (5GaaSP) और एक सेकेंड्री 5GaaSP होगा. प्राइमरी 5GaaSP एक 5G SA कोर और 5G-RAN को दो तक OEMs से तैनात करेगा.

इन लोकेशन पर मिलेगी 5G कनेक्टिविटी
बीएसएनएल 5G सर्विस का टेंडर दिल्ली के मिन्टो रोड, चाणक्यपुरी और कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में लाइव किया जाएगा. बीएसएनएल 900 मेगाहर्ट्ज लो-बैंड पर काम करता है. बीएसएनएल 3.5 गीगाहर्ट्ज मिड-बैंड की मदद से 5G सर्विल को लॉन्च किया जाएगा. बता दें, बीएसएनएल स्वदेशी 5G सर्विस को बढ़ावा देने का भी कामकर रही है. 

मिलेगी शानदार वीडियो, ऑडियो क्वॉलिटी
5G कोर नेटवर्क को शुरू में 1 लाख रजिस्टर्ड ग्राहकों का सपोर्ट दिया जाएगा। कोर और रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) जैसे बुनियादी ढांचे को 3GPP रिलीज 15 और इसके बाद के वर्जन के अनुरूप होना चाहिए. पब्लिक सेक्टर की दूरसंचार कंपनी अपने 5G नेटवर्क के साथ इनोवेटिव मोबाइल ब्रॉडबैंड (eMBB), वॉइस, वीडियो, डेटा और एसएमएस, अल्ट्रा-रिलायबल लो-लेटेंसी कम्युनिकेशंस (uRLLC) और बड़े पैमाने पर मशीन टाइप कम्युनिकेशन (mMTC) सर्विस और नेटवर्क स्लाइसिंग प्रदान करने का लक्ष्य रखती है.


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago