होम / टेक / मनु शर्मा की जगह कौन? अब इस सवाल में उलझ गई है ब्रिटिश कंपनी Nothing 

मनु शर्मा की जगह कौन? अब इस सवाल में उलझ गई है ब्रिटिश कंपनी Nothing 

2020 में अस्तित्व में आई ब्रिटिश कंपनी नथिंग अपने स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाती है. Nothing ने भारत में भी अपने फोन लॉन्च लिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में अपने पैर फैलाने की कोशिश कर रही ब्रिटिश स्मार्टफोन कंपनी Nothing को बड़ा झटका लगा है. नथिंग के इंडिया हेड मनु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. शर्मा अगले साल की शुरुआत में कंपनी से अलग हो जाएंगे. ये इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब Nothing भारतीय बाजार में खुद को मजबूत करने के प्रयासों में लगी है. लंदन बेस्ड इस कंपनी ने अब तक भारत में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. मनु शर्मा अब तक भारत में कंपनी के जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट, दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी संभाल रहे थे. अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है कि मनु शर्मा की जगह भारत में कंपनी की कमान किसे सौंपी जाएगी? 

निजी कारणों से लिया फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनु शर्मा ने Linkedin पर अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है. उन्होंने लिखा है - हम जल्द ही 2024 में प्रवेश करेंगे, मैं आपको ये बताने को लेकर उत्सुक हूं कि मैंने Nothing से अलग होने का फैसला लिया है. पिछले 3 साल मेरे लिए काफी अच्छे रहे. भारत में नथिंग जैसे बैंड को लाना और पहचान दिलाना मेरे लिए बड़ी बात थी. उन्होंने आगे कहा कि मैंने निजी वजहों से कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है. नथिंग इंडिया अभी काफी मजबूत स्थिति में है और कई प्रोडक्ट्स आने वाले हैं.

Carl Pei हैं कंपनी के फाउंडर
Nothing की बात करें, तो ये एक लंदन बेस्ड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जिसकी स्थापना वन प्लस के एक्स फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने की है. 2020 में अस्तित्व में आई नथिंग अपने स्मार्टफोन के लिए पहचानी जाती है. Nothing ने भारत में अब तक अपने 2 फोन लॉन्च किये हैं. इस साल कंपनी ने Nothing Phone 2 को लॉन्च किया था. इसके अलावा, कंपनी इयरबड्स आदि भी लॉन्च कर चुकी है. दरअसल, नथिंग की कोशिश खुद को iPhone के ऑप्शन के रूप में पेश करने की है. इसी के मद्देनजर कंपनी ने अपने Smartphones के डिजाइन और यूजर इंटरफेस पर काफी ध्यान दिया.  

कंपनी को हो सकता है नुकसान  
मनु शर्मा को भारत में कंपनी का ऑपरेशन सेटअप करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए लाया गया था. शर्मा कंपनी की ग्रोथ और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए जिम्मेदार थे. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शर्मा का इस्तीफा नथिंग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. क्योंकि कंपनी भारत में अपने बिजनेस के विस्तार पर ध्यान दे रही हैं. उसे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में Apple, Samsung और One Plus को टक्कर देने के लिए एक तगड़ी रणनीति की जरूरत है. मनु शर्मा कंज्यूमर टेक्नोलॉजी मार्केट में बड़ा नाम हैं. वह सैमसंग मोबाइल का भी हिस्सा रहे हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को मनु शर्मा का विकल्प जल्द से जल्द खोजना होगा, क्योंकि इसमें जितनी देरी होगी वो दौड़ में उतनी ही पीछे चली जाएगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago