होम / टेक / Samsung स्मार्टफोन में होने जा रहा बड़ा बदलाव, जल्द मिलेगा One UI 7 सॉफ्टवेयर का अपडेट

Samsung स्मार्टफोन में होने जा रहा बड़ा बदलाव, जल्द मिलेगा One UI 7 सॉफ्टवेयर का अपडेट

Samsung आने वाले दिनों में एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 अपडेट का बीटा वर्जन रिलीज कर सकता है. जबकि यूजर्स के लिए अपडेट का स्टेबल वर्जन अगले साल तक रिलीज होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सैमसंग (Samsung) एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 अपडेट को रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी इस अपकमिंग सॉफ्टवेयर को कई खास फीचर्स के साथ लेकर आ रही है. सैमसंग ने खुलासा किया है कि पहले इसके बीटा वर्जन रिलीज किए जाएंगे और फिर फाइनल वर्जन को अलगे साल की शुरुआत में रोलआउट किया जाएगा. खास बात ये है कि बीटा वर्जन में यूजर्स को फाइनल अपडेट आने से पहले ही नए फीचर्स का मजा मिलने लग जाएगा. तो आइए जानते हैं इसमें आपको क्या फीचर्स मिलेंगे?

सबसे पहले इस फोन को मिलेगा अपडेट

सैमसंग ने नवंबर के मध्य तक टेस्टर्स के लिए वन यूआई 7 बीटा रोल आउट करने की बात कही है. पहले इसके अगस्त में आने की उम्मीद थी, लेकिन कंपनी ने पिछले महीने खुलासा किया कि वह साल के अंत तक बीटा संस्करण को रोल आउट कर देगी, जबकि स्टेबल रिलीज अगले साल गैलेक्सी एस25 सीरीज के साथ होगा. बता दें, सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज वन UI 7 का अपडेट पाने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है.

सैमसंग वन UI 7 में होंगे ये फीचर

1. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैमसंग का वन UI 7 अपडेट डायलर, मैसेज, गैलरी, कैलकुलेटर और क्लॉक ऐप सहित कई सिस्टम ऐप आइकन के लिए एक नए कलर्स लाएगा. इस बीच नोटिफिकेशन हैंडलिंग में भी सुधार होने की उम्मीद है.
2. वन UI 7 अपडेट में आने वाले अन्य फीचर में गैलरी ऐप के लिए नए AI फीचर शामिल हैं, जो यूजर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके अपनी पोर्ट्रेट इमेज को "रीस्टाइल" करने की अनुमति देंगे.

3. साथ ही अपडेट में स्केच टू इमेज फीचर भी शामिल किया जाएगा. सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स को इस साल की शुरुआत में Google I/O में दिखाए गए Google के होमवर्क हेल्प फीचर के लिए सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें-धीरेन्द्र शास्त्री ने जिस कांग्रेस लीडर पर साधा निशाना, उनके पास है कितनी दौलत?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago