✕

होम / टेक / 1 अक्टूबर से SMS में होने वाला बड़ा बदलाव, TRAI ने Jio, Airtel, Voda को दिए  ये निर्देश

1 अक्टूबर से SMS में होने वाला बड़ा बदलाव, TRAI ने Jio, Airtel, Voda को दिए  ये निर्देश

TRAI ने URL, OTT Links और APKs को SMS ट्रैफिक में भेजने से रोक लगाने को लेकर टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश जारी किए हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है. दरअसल, ट्राई यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय समय पर कई नियमों में बदलाव करती है, अब एक बार फिर ऐसा ही एक नियम टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए आया है. दरअसल, ट्राई ने अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है जो URL को ऐड करके मैसेज में भेजते हैं. टेलीकॉम रेगुलेटरी ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इससे संबंधित आदेश भी दे दिया है. तो चलिए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं. 

1 अक्टूबर से लागू होगा ये नियम
ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स जियो (JIO), वोडा-आईडिया (Voda-Idea), एयरटेल (Airtel) को निर्देश दिया है कि वे SMS में URL, OTT Links और APKs भेजने पर रोक लगाएं. यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और फ्रॉड रोकने के लिए उठाया गया है. 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होगा और रजिस्टर्ड सेंडर्स को लिंक व्हाइटलिस्ट करनी होगी.  इसके जरिए ट्राई भारतीय कंज्यूमर के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम स्थापित करना चाहती है. 

रजिस्टर्ड सेंडर को व्हाइट लिस्ट करना होगा URL 
ट्राई ने 20 अगस्त को इससे संबंधित एक ऑर्डर पास किया था. इसमें एक्सेस प्रोवाइडर्स को UTL या APK ब्लॉक करने की इजाजत मिलती है. रजिस्टर्ड सेंडर को लिंक को व्हाइट लिस्ट करने की इजाजत दी जाती है. 3 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड सेंडर्स की तरफ से 70 हजार से ज्यादा व्हाइटलिस्ट लिंक को अपलोड किया जा चुका है. अगर कोई व्हाइट लिस्ट URL को 1 अक्टूबर तक अपलोड नहीं करता है, तो वह उसे SMS में सेंड नहीं कर पाएगा. ट्राई की तरफ से ये कदम फ्रॉड और गुमराह करने वाले SMS को रोकने के लिए उठाए जा रहे हैं. ट्राई ने पहले ही मेबाइल की मदद से प्रमोशन करने वाले यूजर्स को URL व्हाइट लिस्ट करने के लिए कह दिया है. बैंकिंग और ई-कॉमर्स को लेकर यूजर्स का विश्वास बरकरार रखने के लिए ये कदम उठाए गए थे.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में 99 साल की लीज पर रेलवे बेच रही है अपनी जमीन, जानिए कितनी है कीमत?


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

32 minutes ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

39 minutes ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

3 hours ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

2 hours ago