✕

होम / टेक / Apple ने एआई पार्टनरशिप के लिए ठुकराया Meta का ऑफर, जानिए अब किसके साथ होगी डील?

Apple ने एआई पार्टनरशिप के लिए ठुकराया Meta का ऑफर, जानिए अब किसके साथ होगी डील?

एप्पल (Apple) ने एआई पार्टनरशिप के तहत मेटा (Meta) द्वारा दिए गए ऑफर को ठुकरा दिया है. इसका सीधा फायदा गूगल (Google) और ओपनएआई (OpenAI) को होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) ने मेटा (Meta) को बड़ा झटका दे दिया है. दरअसल, मेटा ने एप्पल को एआई पार्टनरशिप के तहत मोबाइल डिवाइसेज में Llama चैटबॉट इंटीग्रेट करने का ऑफर दिया था, लेकिन एप्पल ने मेटा के इस ऑफर को ठुकरा दिया है. आपको बता दें, आईफोन में Llama AI चैटबॉट देने के लिए इसी साल मार्च में दोनों कंपनियों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन यह डील फाइनल नहीं हो सकी. तो चलिए जानते हैं एप्प्ल ने मेटा का ये ऑफर क्यों ठुकराया और इसका फायदा अब किसे होगा? 

ओपन एआई के साथ फाइनल हुई डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल ने मेटा के ऑफर को ओपन एआई और गूगल के चलते ठुकरा दिया है. एप्पल कई दिनों से अपने डिवाइसेज में गूगल के जेमिनी एआई और ओपनएआई के चैटजीपीटी को ऑफर करने के लिए दोनों कंपनियों के संपर्क में था. वहीं, अब ओपन एआई के साथ एप्पल की डील फाइनल हो चुकी है. इसके अलावा एप्पल जेमिनी के लिए भी गूगल के साथ पार्टनरशिप का ऐलान कर सकता है.

क्यों ठुकराया मेटा का ऑफर?
एप्पल द्वारा मेटा के ऑफर को ठुकराने को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया. हालांकि, सूत्रों की मानें तो एप्पल मेटा एआई की प्राइवेसी से इंप्रेस नहीं हुआ था. साथ ही एप्पल शुरुआत से Llama को क्रिटिसाइज करता आ रहा है. ऐसे में Llama को आईफोन में इंटीग्रेट करने की उम्मीद शुरू से ही काफी कम थी.

आईफोन्स में मिलेगा ऐपल का Anthropic AI
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एप्पल की नजर में चैटजीपीटी मेटा एआई से बेहतर है और सफारी ब्राउजर के चलते एप्पल के गूगल के साथ भी अच्छे रिलेशन हैं. ऐसे में आईफोन्स में जेमिनी एआई और चैटजीपीटी का होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. बताते चलें कि ऐपल अपने एआई स्टार्टअप Anthropic को लेकर भी काफी एक्साइटेड है, ऐसा माना जा रहा है कि ऐपल डिवाइसेज में यह भी ऑफर किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-Happy Birthday: 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस Karisma बिना फिल्मों के भी कमा रही करोड़ों
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago