होम / टेक / Apple ने लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, फोन चार्जिंग का भी विकल्प

Apple ने लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, फोन चार्जिंग का भी विकल्प

एप्पल (Apple) ने अपने नए बीट्स पिल ब्लुटूथ स्पीकर को लॉन्च कर दिया है. खास बात है कि इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई अच्छी साउंड क्वालिटी वाले ब्लुटूथ स्पीकर की तलाश कर रहे हैं, जो एप्पल से लेकर एंड्रायड सभी फोन में कनेक्ट हो जाए, तो  आपका इंतजार अब खत्म हुआ. दरअसल, एप्पल (Apple) ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट्स की रेंज को बढ़ाते हुए मार्केट में बीट्स (Beats) के नए ब्लूटूथ स्पीकर- Beats Pill को लॉन्च कर दिया है. बीट्स कंपनी को ऐपल ने साल 2012 में खरीद लिया था। इसके बाद साल साल 2015 में ऐपल ने Pill+ स्पीकर को लॉन्च किया था, जिसे 2022 में डिस्कंटिन्यू कर दिया गया. तो आइए आपको इस स्पीकर की कीमत से लेकर फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं.

24 घंटे की बैटरी लाइफ, ब्लुटूथ कनेक्टिविटी
एप्पल का ये नया ब्लूटूथ स्पीकर 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है. स्पीकर में क्लास 1 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है, जो कॉल को भी सपोर्ट करता है. लेटेस्ट बीट्स पिल स्पीकर 3 कलर ऑप्शन- मैट ब्लैक, स्टेटमेंट रेड और शैंपेन गोल्ड में लॉन्च किया गया है. 

पावरफुल साउंड एक्सपीरियंस
पिछले मॉडल की तुलना में नए बीट्स पिल स्पीकर की साउंड क्वॉलिटी काफी जबरदस्त है. इसका रीडिजाइन्ड अकाउस्टिक आर्किटेक्चर बेहद पावरफुल और इमर्सिव साउंड एक्सपीरियंस देता है. इसमें री-इंजीनियर्ड रेसट्रैक वूफर के साथ मजबूच नियोडाइमियम मैग्नेट्स भी है, जो इसके साउंड आउटपुट को लाजवाब बना देता है. कंपनी का दावा है कि स्पीकर में दिया गया वूफर 28 प्रतिशक ज्यादा मोटर फोर्स और 90 प्रतिशत ज्यादा एयर वॉल्यूम को डिस्प्लेस करता है. इनका इनोवेटिव स्ट्रक्चर हाई वॉल्यूम पर डिस्टॉर्शन को भी कम करता है. स्पीकर का डिजाइन 20 डिग्री के अपवर्ड टिल्ट के साथ आता है, जो साउंड वेव्स को सीधे यूजर के कानों तक पहुंचाता है.  

पावर बैंक का भी करेगा काम

इस स्पीकर को यूजर पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें यूएसबी-C केबल की मदद से अपने फोन को भी चार्ज किया जा सकता है. बीट्स पिल को कंपनी ने IP67 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ लॉन्च किया है. इस स्पीकर को iOS और ऐंड्रॉयड डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है. स्पीकर क्लास 1 ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो कॉल को भी सपोर्ट करता है. 

इतनी होगी कीमत
बीट्स पिल ब्लुटूथ स्पीकर की कीमत 149.99 डॉलर (करीब 12,500 रुपये) है. यूएस और दूसरे मार्केट्स में इसकी शिपिंग 27 जून से शुरू होगी.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

24-July-2026

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

23-July-2026

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

2 hours ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

3 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

3 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

19 hours ago