होम / टेक / Apple ने लॉन्‍च किए ये दो नए प्रोडक्‍ट, जानते हैं क्‍या है इसकी खास बात

Apple ने लॉन्‍च किए ये दो नए प्रोडक्‍ट, जानते हैं क्‍या है इसकी खास बात

Apple Mac Book Air M3 को आप चार रंगों में खरीद सकते हैं. इसे आप मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे में खरीद सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अपने बेहतरीन प्रोडक्‍ट के लिए जानी जाने वाली कंपनी Apple ने मार्केट में दो नए प्रोडक्‍ट लॉन्‍च किए हैं. Apple ने बाजार में अपनी नई सीरिज के मैक बुक लैपटॉप (Mac Book Air M3) लॉन्‍च किए हैं. इस मैकबुक की खास बात ये है कि इनकी स्‍पीड पहले वाले प्रोडक्‍ट से 60 प्रतिशत तक तेज है. कंपनी ने दो मॉडल के मैकबुक लॉन्‍च किए हैं. इनमें एक 13 इंच है और दूसरा 15 इंच है. 

इन खूबियों के साथ लैस है MacBook
Apple MacBook Air M3 लैपटॉप की स्‍क्रीन का रेज्‍योल्‍यूशन भी शानदार है. अगर 13 इंच के Apple MacBook Air के स्‍क्रीन रेज्‍योल्‍यूशन की बात करें तो 13 इंच वाले लैपटॉप में 13.6 inch Liquid Retina डिस्‍प्‍ले है. इसके रेज्‍योल्‍यूशन की बात करें तो 2560*1664 पिक्‍सल का रेज्‍योल्‍यूशन दिया गया है. इसी तरह अगर 15 इंच वाले लैपटॉप के स्‍क्रीन रेज्‍योल्‍यूशन पर आए तो उसमें 15.3 इंच लिक्विड रेटिना डिस्‍प्‍ले है. इसमें 2880*1864 पिक्‍सल का रेज्‍योल्‍यूशन मिलता है. वहीं अगर प्रोसेसर की बात करें तो Apple MacBook Air M3 में Apple M3 Chip का इस्‍तेमाल किया गया है. ये 8-core CPU और 8 Core/10 Core GPU दिया गया है. 

मेमोरी, स्‍टोरेज और इन कलर में मिलेगा प्रोडक्‍ट 
अगर आप इस प्रोडक्‍ट को खरीदना चाहते हैं तो आपको कंपनी इसे 4 रंगों में मुहैया करा रही है. इसमें Apple MacBook Air M3 आपको मिडनाइट, स्टारलाइट, सिल्वर और स्पेस ग्रे में ले सकते हैं. इसकी मैमोरी और स्‍टोरेज की बात करें तो 8GB/16GB/24GB मेमोरी के साथ 256GB/512GB/1TB/2TB की स्‍टोरेज दी गई है. इसकी बैटरी 18 घंटे तक बैकअप देती है. इसमें macOS Sonoma सॉफ्टवेयर मिलता है. 

ये हैं मैकबुक (MacBook) की कीमत 
दो मॉडल में आने वाले Apple MacBook Air को या तो आप 13 इंच में खरीद सकते हैं या 15 इंच में खरीद सकते हैं. 13 इंच वाले लैपटॉप की कीमत जहां 114900 रुपये है वहीं दूसरी ओर 15 इंच वाले लैपटॉप की कीमत 134900 रुपये है. कंपनी इसके लॉन्‍च पर ऑफर दे रही है. इस ऑफर में अगर आप इसकी शॉपिंग HDFC कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आप 8000 रुपये तक बचा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: अब पलक झपकते ही हो जायेगी ऑनलाइन पेमेंट...ये सिस्‍टम लागू करेगा RBI
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

7 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

4 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

5 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

6 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

13 hours ago