होम / टेक / Apple ने चीन को दे दिया डबल झटका, चिपसेट को लेकर के ये फैसला करके दिखाया ड्रैगन को आईना

Apple ने चीन को दे दिया डबल झटका, चिपसेट को लेकर के ये फैसला करके दिखाया ड्रैगन को आईना

कंपनी ने अपने इस फैसले के बाद ड्रैगन को बड़ा आईना भी दिखा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple Inc. ने पड़ोसी देश चीन को डबल झटका देते हुए एक बड़ा फैसला किया है. कंपनी ने अपने इस फैसले के बाद ड्रैगन को बड़ा आईना भी दिखा दिया है. कंपनी जहां अपने एयरपॉड्स का प्रोडक्शन चीन से हटाकर भारत शिफ्ट करने की तैयारी की है, वहीं दूसरी और आईफोन में प्रयुक्त होने वाली चिपसेट को लेकर के भी बड़ा फैसला किया है. 

इस कंपनी के चिपसेट का नहीं करेगी इस्तेमाल

कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा है कि वो चीन के Yangtze Memory Technologies Co (YMTC)के मेमोरी चिपसेट का इस्तेमाल नहीं करेगा. ऐपल ने पहले YMTC के NAND फ्लैश मेमोरी को इस्तेमाल करने का प्लान बनाया था. 

चीन को लगा है डबल झटका

 ऐपल ने सप्लायर्स को AirPods और Beats हेडफोन्स के ज्यादातर प्रोडक्शन को भारत में करने के लिए कहा है. देश में iPhone का प्रोडक्शन करने वाला Foxconn  भारत में ही Beats हेडफोन्स के प्रोडक्शन करने की तैयारी में है. इससे चीन के लिए डबल झटके की तरह है.  

निक्केई की एक रिपोर्ट के अनुसार इन चिप्स का इस्तेमाल उन आईफोन्स में होने वाला था, जिनकी चीन में ही बिक्री होती है. ऐपल ने आईफोन में लगने वाले 40 फीसदी चिपसेट को YMTC से खरीदने का ऐलान किया था. लेकिन अमेरिका द्वारा पिछले हफ्ते चीनी कंपनियों पर कड़ा रुख अपनाने के बाद अब कंपनी ने यह फैसला लिया है. 

लग सकता है YMTC समेत 30 कंपनियों पर प्रतिबंध

अमेरिका YMTC समेत 30 कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगा सकता है, क्योंकि अमेरिकी अधिकारी इन कंपनियों को इंस्पैक्ट नहीं कर पा रहे हैं. 60 दिन बाद इन कंपनियों पर और कड़े प्रतिबंध रख सकते हैं. YMTC को लेकर अमेरिका कॉमर्स डिपार्टमेंट भी जांच कर रहा है. इस पर वॉशिंगटन एक्सपोर्ट कंट्रोल्स के उल्लंघन को लेकर जांच की जा रही है. डिमार्टमेंट जांच कर रही है कि कंपनी ने ब्लैकलिस्टेड चीनी टेलीकम्युनिकेशन कंपनी Huawei Technologies को तो चिप नहीं बेची है.

VIDEO: दूध, मांस, बेबी पाउडर के लिए FSSAI का नया आदेश

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

23 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago