होम / टेक / विपक्षी सांसदों को मिले मैसेज पर Apple ने दी ये सफाई, सरकार बोली करेंगे पूरी जांच

विपक्षी सांसदों को मिले मैसेज पर Apple ने दी ये सफाई, सरकार बोली करेंगे पूरी जांच

इस नोटिफिकेशन के आने के बाद एक बार फिर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. लेकिन अब एप्‍पल की सफाई आने के बाद उम्‍मीद है कि विवाद थम पाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के कई विपक्षी सांसदों को मिले मैसेज को लेकर शुरू हुए विवाद में अब Apple कंपनी की एंट्री हो गई है. Apple ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि हम किसी भी तरह के स्‍टेट स्‍पांसर अटैक की सूचना नहीं देते हैं. कंपनी ने अपने जवाब में ये भी कहा है कि वो इस अलर्ट का कारण बताने में अक्षम है. दरअसल देश के कई विपक्षी सांसदों को स्‍टेट स्‍पांसर अटैक को लेकर मैसेज आया था. इस मैसेज के सामने आने के बाद ही ये विवाद शुरु हुआ था. 

आखिर एप्‍पल ने अपने जवाब में क्‍या कहा? 
टेक कंपनी Apple की ओर से इस पूरे मामले में जवाब देते हुए कहा गया है कि वो किसी भी तरह के स्‍टेट स्‍पॉसर अलर्ट की सूचना नहीं देता है. उसने कई विपक्षी नेताओं को भेजे गए इस मैसेज को लेकर कहा है कि वो इस बारे में बता पाने में असक्षम हैं. दरअसल देश के कुछ विपक्षी सांसदों के मोबाइल पर एक मैसेज आया था जिसमें कहा गया था कि आपका मोबाइल पर स्‍टेट स्‍पांसर अटैक हो सकता है. इसी मैसेज को लेकर जब विवाद गहराया तो आज Apple ने इस पर अपनी सफाई दी है.  

क्‍या बोले केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव? 
केन्‍द्रीय आईटी और टेलीकॉम मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इस पर अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘सरकार इस मुद्दे को लेकर चिंतित है और वह इसकी तह तक जाएगी. देश में कुछ ऐसे आलोचक हैं जो देश का विकास नहीं देख सकते, क्योंकि जब इनका परिवार सत्ता में था तो ये सिर्फ अपने बारे में सोचते थे. केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा है कि इस मामले में एप्‍पल के द्वारा दिया गया जवाब पूरी तरह से स्‍पष्‍ट नहीं है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इस मामले में होने वाली जांच में एप्‍पल को भी शामिल होने के लिए कहा जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत सरकार सभी की प्राइवेसी को मेंटेन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.  

We are concerned by the statements we have seen in media from some MPs as well as others about a notification received by them from Apple. The notification received by them as per media reports mentions about ‘state-sponsored attacks’ on their devices. However much of (1/5)

किन किन नेताओं को आया था ये मैसेज
ये मैसेज कई विपक्षी नेताओं को आया था उनमें TMC सांसद महुआ मोइत्रा, शिव सेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, आप सांसद राघव चढढा, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा जैसे नेताओं के नाम शामिल थे. कई नेताओं ने इस मैसेज को लेकर ट्वीट भी किया था. इनमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मुझे Apple वार्निंग सिस्‍टम से टेक्‍सट और ईमेल मिला है. जो ये कह रहा है कि स्‍टेट मेरे मोबाइल को हैक करने की कोशिश कर रहा है. उन्‍होने इस मेल में ये भी बताया था कि प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई अन्‍य लोगों को ये मैसेज आया था.

Apple ने पिछले साल जोड़ा है ये फीचर  
टेक कंपनी की ओर से पिछले साल इस खास फीचर को अपने मोबाइल पर जोड़ा गया है. ये फीचर फोन इस्‍तेमाल करने वाले को स्‍टेट स्‍पॉंसर हैकिंग को लेकर सूचना देता है. Apple कंपनी अपने यूजर की प्राइवेसी को मेंटेन करने के लिए ऐसे कदम उठाती रहती है. इस कदम को भी इसी कड़ी में देखा जा रहा है. इसी तरह के एक फीचर को कंपनी ने हाल ही में जोड़ा इसका नाम है कॉनटेक्‍ट की वेरिफिकेशन. ये कंपनी का नया सिक्‍योरिटी फीचर है. जो आई मैसेज और आई क्‍लॉउड के लिए है. इस ऐप से आई मैसेज को किसी भी तरह से के अटैक से बचाया जा सकता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

8 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

5 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

6 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago