✕

होम / टेक / Google के ये सभी URL हो जाएंगे बंद, जानें आपके ऊपर क्या पड़ेगा इसका असर?

Google के ये सभी URL हो जाएंगे बंद, जानें आपके ऊपर क्या पड़ेगा इसका असर?

गूगल (Google) की ओर से अपनी शार्ट यूआरएल करने वाली सर्विस के इस्तेमाल से बनाए गए सभी लिंक्स को बंद करने का निर्णय लिया है. इससे इंटरनटे के लाखों यूजर्स पर सीधा असर पड़ने जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गूगल (Google) ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे लाखों यूजर्स को झटका लगने वाला है. दरअसल, गूगल की ओर से goo.gl यूआरएल को बंद किया जा रहा है. इसका मतलब गूगल की यह यूआरएल शार्ट करने वाली सर्विस के इस्तेमाल से तैयर सभी लिंक्स अब बंद होने जा रहे हैं. गूगल ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है. तो आइए जानते हैं ये सर्विस कब और क्यों बंद की जा रही है?

बंद हो जाएंगे यूआरएल लिंक, नजर आएगी ये खामी
गूगल ने अपने यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 25 अगस्त 2025 से goo.gl यूआरएल को बंद कर दिया जाएगा और यूआरएल में यूजर्स को 404 खामी नजर आएंगी. गूगल का यह फैसला पूरे वेब पर लाखों की संख्या में मौजूद शार्ट यूआरएल को बंद कर देगा. इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा, जिन्होंने इस यूआरएल की मदद से लिंक शॉर्ट किए होंगे. 25 अगस्त के बाद ये लिंक बंद हो जाएंगें. 


शार्ट लिंक को जल्द अपडेट करने करने का दिया निर्देश 
गूगल के अनुसार यूजर्स को 23 अगस्त 2024 से एक अलर्ट भेजा जाएगा. जब कोई यूजर goo.gl लिंक पर क्लिक करेगा, तो उसे नोटिफिकेशन मिलेगा कि यह फीचर जल्द ही काम करना बंद कर देगा. गूगल पहले इस नोटिफिकेशन को सीमित यूजर के लिए जारी करेगा, लेकिन शटडाउन की डेट नजदीक आने पर गूगल की तरफ से सभी यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा जाएगा. Google डेवलपर्स और वेबसाइट ओनर को इस शार्ट लिंक को जल्द अपडेट करने करने का निर्देश दिया है.

क्यों बंद हो रही सर्विस?
गगूल की goo.gl सर्विस की मदद से लिंक शार्ट करने की सुविधा को बंद करने का ऐलान पहली बार साल 2018 में हुआ था. इसके बाद साल 2019 से लिंक शार्ट करने की सुविधा बंद कर दी गई. वहीं, अब इस तरह से सभी शार्ट लिंक को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है. इस सर्विस को बंद करने का कारण कुछ तकनीकी खामी बताई जा रही है. आपको बता दें, गूगल की तरफ से इस तरह पहली बार किसी सर्विस को बंद नहीं किया गया है. बल्कि इससे पहले Google+, Hangouts, Stadia को बंद किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें-मध्य प्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर राज्य! सरकार ने ऐसे हासिल किया 17 हजार करोड़ का निवेश
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

15-September-2026

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

10-September-2026

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago