होम / टेक / Maha Kumbh 2025 में बिछड़े लोगों को मिलवा रहा AI, जानिए कैसे काम कर रही टेक्नोलॉजी?

Maha Kumbh 2025 में बिछड़े लोगों को मिलवा रहा AI, जानिए कैसे काम कर रही टेक्नोलॉजी?

महाकुंभ में अपनों से अलग होने या बिछड़ जाने वालों को वापस मिलाने और खोजने के लिए AI की मदद ली जा रही है. इसके लिए महाकुंभ आयोजन स्थल पर AI पावर्ड कैमरे और AI चैटबॉट लगाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी (AI) टेक्नोलॉजी का जलवा अब महाकुंभ 2025 में भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, प्रयागराज में 26 फरवरी तक चलने वाले विशाल आयोजन महाकुंभ 2025 के दौरान करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. लगभग रोज ही सैकड़ों लोग अपनों से बिछड़ जाते हैं और इन अलग हुए लोगों को उनके अपनों से मिलाने का काम आसान नहीं है.  ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 में इस मुश्किल काम को आसान बनाने के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी की मदद ली है. तो आइए आपको बताते हैं ये टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?

Kumbh Sah'AI'yak नाम से लॉन्च किया चैटबॉट

सरकार ने इस आयोजन के लिए एक AI चैटबॉट Kumbh Sah'AI'yak नाम से लॉन्च किया है. यह चैटबॉट यूजर्स को ना सिर्फ महाकुंभ से जुड़े रियल-टाइम अपडेट्स और जानकारी दे रहा है, बल्कि इसकी मदद से वे अपने खोए हुए लोगों तक भी पहुंच सकते हैं. यह पर्सनल असिस्टेंस के अलावा मेला क्षेत्र में नेविगेशन सपोर्ट भी ऑफर करता है. इसके जरिए खोए हुए लोगों को खोजने का काम आसान हो गया है.

2700 AI-पावर्ड कैमरे 

पूरे मेला परिसर और प्रयागराज में करीब 2700 AI-पावर्ड कैमरे भी लगाए गए हैं. इनकी मदद से खोए हुए लोगों के चेहरे पहचान की जा सकती है. AI-चैटबॉट के साथ मिलकर एक मजबूत नेटवर्क बनता है, जो किसी खोए हुए व्यक्ति को उसके अपनों से मिलाने का फ्रेमवर्क तैयार करता है. यह प्रक्रिया तीन चरणों में होती है.

1. खोए हुए व्यक्ति की रिपोर्ट Sah'AI'yak चैटबॉट या फिर मेला हेल्पलाइन 1920 पर कॉल कर किसी खोए हुए व्यक्ति को रिपोर्ट किया जाता है. इसी तरह अगर कोई खो गया है तो नजदीकी पुलिसकर्मी की मदद से उसे भूले-भटके केंद्र तक पहुंचा दिया जाता है.

2. डिजिटल भूले-भटके केंद्र और AI सर्विलांस डिजिटल खोया-पाया केंद्र और 12 सेंटर्स में मौजूद कर्मचारी खोए हुए लोगों की फोटोज उनके सोशल मीडिया के जरिए वेरिफाइ कर सकते हैं या फिर परिजनों की ओर से दी गईं फोटोज स्कैन कर सकते हैं. इसके बाद AI-पावर्ड कैमरों की मदद से सर्विलांस और ट्रैकिंग की जा सकती है. साथ ही प्रक्रिया आसान बनाने के लिए लगातार एनाउंसमेंट भी की जाती है, जिससे परिजन या खोया हुआ व्यक्ति भी इस भूले-भटके केंद्र तक पहुंच सके.

3. कई बार खोया हुआ व्यक्ति या फिर उसके परिजन ऐसी भाषा बोल रहे होते हैं, जो पुलिसकर्मी या बाकी कर्मचारी नहीं समझते, ऐसे में भाषा अड़चन ना बने, इसमें भी AI की मदद ली जा रही है. Sah'AI'yak चैटबॉट को 11 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है और वह इन भाषाओं का तुरंत हिन्दी और अंग्रेजी में अनुवाद कर देता है. इस तरह सटीक जानकारी का लेनदेन होता है.

आखिर में खोए हुए लोगों को उनके परिजनों से मिला दिया जाता है और AI के इस्तेमाल के चलते इस प्रक्रिया में तेजी आई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

11 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

9 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

9 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

15 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

13 hours ago