होम / टेक / इसी महीने लॉन्च होगा भारत का पहला Snapdragon 8 Elite वाला स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत?

इसी महीने लॉन्च होगा भारत का पहला Snapdragon 8 Elite वाला स्मार्टफोन, जानिए कितनी होगी कीमत?

इसी हफ्ते 4 नवंबर को चाइना में स्मार्टफोन लॉन्च हो रहा है. इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियलमी (Realme) ने इसी हफ्ते यानी 4 नवंबर को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro लॉन्च करने जा रही है. इस फोन को चाइना में पेश करने के बाद इसी महीने कंपनी भारत में भी लॉन्च करने जा रही है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जिसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite होगा. लॉन्च से पहले इस फ्लैगशिप फोन के कैमरा की डिटेल सामने आई है, जिससे पता चलता है कि यूजर्स इस फोन से पानी के अंदर भी फोटोग्राफी कर पाएंगे. तो चलिए आपको इस के फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं.  

पानी के अंदर ऐसे क्लिक होंगी फोटो

इस साल लॉन्च होने वाले ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, लेकिन रियलमी इस मामले में थोड़ा अलग करने वाला है. जानकारी के अनुसार GT 7 Pro फोन को अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड के साथ लाया जा रहा है. डिवाइस अंडरवॉटर फिंगरप्रिंट अनलॉकिंग को सपोर्ट करेगा और अनलॉक के बाद सीधे कैमरा ऐप को खोलेगा. यूजर्स रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से पिक्चर्स क्लिक कर पाएंगे और जूम इन भी कर पाएंगे.

पानी खुद निकल जाएगा फोन से बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंडरवॉटर फोटोग्राफी के दौरान यह फोन पानी से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए पानी को अपने आप बाहर निकाल देगा. इतना ही नहीं कंपनी का दावा है कि Realme GT 7 Pro में 1/1,000 सेकंड की स्पीड से मूविंग मोमेंट को कैप्चर करने के लिए AI DMotion एल्गोरिदम भी होगा. रियलमी जीटी 7 प्रो में टेलीफोटो कैमरा के जरिए 3X ऑप्टिकल जूम, 6X लॉसलेस जूम और 120X तक डिजिटल जूम की सुविधा होने की पुष्टि की गई है.

मिलेंगे ये सभी फीचर्स

रियलमी जीटी 7 प्रो में स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC चिपसेट होने की पुष्टि हो चुकी है. इसमें क्वालकॉम के कस्टम ओरियन कोर CPU हैं, जिनकी टॉप क्लॉक स्पीड 4.32GHz है. रियलमी इस चिप को 12GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ेगा. इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,500 mAh की बैटरी होगी. फोन Samsung Eco 2 OLED प्लस डिस्प्ले के साथ आ रहा है.

इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत

चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,100 रुपये) होगी. इसे मार्स एक्सप्लोरेशन एडिशन, स्टार ट्रेल टाइटेनियम और लाइट डोमेन व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago