होम / टेक / Google Pixel 7 में मिलने जा रहा एक ऐसा फीचर, जो अब तक किसी फोन में नहीं

Google Pixel 7 में मिलने जा रहा एक ऐसा फीचर, जो अब तक किसी फोन में नहीं

आप इन स्मार्टफोन्स को E-Commerce साइट Flipkart पर Pre-book कर सकते हैं. Pixel 7 के 128 GB वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं, Pixel 7 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सैन फ्रांसिस्को: गूगल पिक्सल 7 और पिक्सल वॉच में एक ऐसा एडवांस्ड फीचर देने जा रहा है, जिसमें आप लिखने के मुकाबले 2.5 गुना तेजी से बोलकर टाइप कर सकते हैं. यह फीचर नया तो नहीं है, लेकिन इसकी क्षमताओं में और सुधार किया गया है, जो पिक्सल 7 और पिक्सल वॉच में देखने को मिलेगा.

2.5 गुना तेजी से टाइप होगा कोई भी मैसेज
टेक दिग्गज गूगल ने घोषणा की है कि वह असिस्टेंट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं में सुधार कर रहा है, जिसमें पिक्सल 7 और पिक्सल वॉच में असिस्टेंट के साथ अधिक स्वाभाविक रूप से बातचीत करने के नए तरीके शामिल हैं. कंपनी ने कहा कि असिस्टेंट वॉयस टाइपिंग के साथ, उपयोगकर्ता की-बोर्ड पर टाइप करने की तुलना में औसतन 2.5 गुना तेजी से टाइप करने, एडिट करने और मैसेज भेज सकेंगे.

ऑटोमैटिक रिलेटेड इमोजी का ऑप्शन
जब यूजर कोई मैसेज लिख रहा होता है, तो असिस्टेंट वॉयस टाइपिंग अब उनके संदेशों के लिए रिलेटेड इमोजी का सुझाव भी देगी, जो मैसेजिंग फीचर को और मजेदार बना देगा. असिस्टेंट की प्रोडक्ट मैनेजमेंट निदेशक मिन्नी शाही ने कहा, "मेड बाय गूगल में, हमने कुछ ऐसे फीचर डेवलप किए हैं, जिनसे गूगल एंड्रॉइड बेस्ड प्रोडक्ट्स पर अधिक आनंददायक कॉलिंग और टेक्स्टिंग अनुभव होगा."

सिर्फ 'साइलेंस' कहेंगे और आपका काम हो जाएगा
पिक्सल 7 की स्क्रीन की खासियत बताते हुए गूगल ने कहा कि नई कॉल स्क्रीन यूजर्स को स्पैम या अनचाहे कॉल से बचने में मदद करती है. पिक्सल 7 पर, उपयोगकर्ता अब इनकमिंग कॉल को खारिज करने के लिए सिर्फ 'साइलेंस' कह सकते हैं. इसके बाद कॉल साइलेंट हो जाएगा. यूजर्स को इसके लिए कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

मीटिंग और इंटरव्यू नोट्स को कैप्चर कर सकते हैं
कंपनी ने कहा कि और पिक्सल 7 पर रिकॉर्डर ऐप में प्रत्येक स्पीकर के शब्दों को अलग-अलग करने के लिए स्पीकर लेबल भी शामिल होंगे, जिससे आप आसानी से मीटिंग और इंटरव्यू नोट्स को कैप्चर कर सकते हैं. ये बहुत ही यूनिक फीचर है.

Pixel 7 और Pixel 7 Pro की कीमत
आपको बता दें कि Google के अवेटेड स्मार्टफोन Pixel 7 और Pixel 7 Pro की लॉन्चिंग 7 अक्टूबर को है. उसी इवेंट में Google अपनी पहली स्मार्टवॉच Pixel Watch भी लॉन्च करेगी, लेकिन एक और खुशखबरी ये है कि इन स्मार्टफोन्स को आप अभी Pre-book कर सकते हैं. आप इन स्मार्टफोन्स को E-Commerce साइट Flipkart पर Pre-book कर सकते हैं. Pixel 7 के 128 GB वाले मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं, Pixel 7 की शुरुआती कीमत 69,999 रुपये है.

VIDEO : लैपटॉप के बदले ग्राहक को मिला डिटर्जेंट साबुन


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

2 days ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

3 days ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago