✕

होम / ताकत खेल की / सौरव गांगुली ने एक्स पर BCCI को दी नसीहत,  क्या गंभीर की ओर है इशारा? 

सौरव गांगुली ने एक्स पर BCCI को दी नसीहत,  क्या गंभीर की ओर है इशारा? 

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच (Head Coach) के लिए आवेदन करने की समयसीमा सोमवार को खत्म हो गई है. वहीं, बीसीसीआई (BCCI) ने अब तक नए कोच के नाम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बीसीसीआई (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से शामिल सौरव गांगुली (Saurav Ganguli) की एक एक्स पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. दरअसल, राहुल द्रविड़ का बतौर कोच टीम इंडिया के साथ कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के साथ समाप्त हो जाएगा, ऐसे में बीसीसीआई नए कोच की तलाश में हैं. इस बीच गुरुवार को सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के नए कोच को चुनने को लेकर एक्स पर एक पोस्ट लिखी है, जिसे लोग बीसीसीआई के लिए एक नसीहत समझ रहे हैं.

लोग लगाने लगे कयास 
सौरव गांगुली ने एक्स पर लिखा है किसी के जीवन में कोच का महत्व उनका मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण किसी भी व्यक्ति के भविष्य को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह आकार देते हैं, इसलिए कोच और संस्थान का चयन सोच-समझकर करें. इस पोस्ट के बाद अब तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोग इसे बीसीसीआई को नसीहत बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि ये पोस्ट गौतम गंभीर की ओर इशारा है, जो टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. कुछ का कहना है कि सौरव गांगुली की ये पोस्ट गौतम गंभीर के विरोध में है, क्योंकि उन्होंने केकेआर की जीत के बाद टीम को बधाई भी नहीं दी.

बीसीसीआई ने इन विदेशी खिलाड़ियों से किया था संपर्क
आईपीएल के दौरान रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर जैसे पूर्व विदेशी खिलाड़ियों ने दावा किया था कि बीसीसीआई ने कोच के पद के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की, मगर उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया. हालांकि, बाद में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए कहा कि बोर्ड टीम इंडिया के लिए किसी भारतीय कोच की तलाश में है.

गौतम गंभीर का नाम सबसे ऊपर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के कोच के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर का नाम सबसे ऊपर चल रहा है. हालांकि गंभीर ने इस बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया है, गौतम गंभीर के कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान से काफी घनिष्ठ संबंध है, लिहाजा उनके लिए आईपीएल टीम को छोड़ना आसान नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें-सोने में निवेश बेहतर विकल्प, जानिए घर पर कितना सोना रख सकते हैं आप?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

7 hours ago